Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather Today: पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Punjab Weather Today पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। पटियाला में शनिवार को झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बार पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी ही रही। आज पांच जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 11 Aug 2024 08:01 AM (IST)
Hero Image
पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather News: मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने रविवार को फिर से राज्य के कुछ जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रोपड़, चंडीगढ़ में मध्यम से तेज वर्षा की संभावना जताई है, जबकि अन्य जगहों पर मौसम साफ रहेगा व तेज धूप खिली रहेगी।

पटियाला में तेज हुई बारिश

वहीं, शनिवार को पटियाला में तेज वर्षा के अलावा अन्य सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। पटियाला में शुक्रवार मध्यरात्रि से लेकर शनिवार सुबह पांच बजे के दौरान 79.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई, जबकि चंडीगढ़ में 13.8, अमृतसर में 2.2 और फतेहगढ़ साहिब में 2.5 मिमी वर्षा हुई।

पंजाब में सुस्‍त मानसून

शुक्रवार से राज्‍य में कई जिलों बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में इस बार कम बारिश हुई। मानसून इस बार सुस्‍त दिखाई दिया। हरियाणा में भी गर्मी से लोग जूझते रहे। हालांकि वहां अभी भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में आज से बदलेंगे मौसम के मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

पहाड़ों पर मानसून मेहरबान

वहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से लोग काफी खुश दिखाई दिए। हिमाचल के छह जिलों में तो मौसम विभाग ने बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी है। हिमाचल में बारिश से बादल फटने के बाद काफी नुकसान भी हुआ। 26 लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग तो अभी भी लापता हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, हिमाचल में 65 सड़कें बंद; छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर