Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पंजाब के गांव गालिब कलां में 100 साल की मां बेघर, अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई में उजड़ा आशियाना

देश ही नहीं सारा विश्व मदर्स डे मना रहा है। इन सबके बीच जगराओं के गांव गालिब कलां में 100 वर्षीय बुजुर्ग माता गुरदेव कौर अपना आशियाना छिन जाने के कारण खुले आसमान के तले रात काटने को मजबूर हैं।

By Edited By: Updated: Mon, 09 May 2022 09:00 AM (IST)
Hero Image
Mother’s Day 2022 100 वर्षीय बुजुर्ग माता गुरदेव कौर का घर गिराया। (जागरण)

संजीव गुप्ता, जगराओं (लुधियाना)। Mother’s Day 2022 देश ही नहीं, सारा संसार मातृ दिवस मना रहा है। इन सबके बीच जगराओं के गांव गालिब कलां में 100 वर्षीय बुजुर्ग माता गुरदेव कौर अपना आशियाना छिन जाने के कारण खुले आसमान के तले रात काटने को मजबूर हैं। गांव गालिब कलां की पंचायत की शिकायत पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान जगराओं नगर कौंसिल प्रशासन ने 15 घर खाली करवाकर उनमें ताले जड़ दिए। इन्हीं में गुरदेव कौर का घर भी शामिल था।

घर छिन जाने के बाद गुरदेव कौर का परिवार नए आशियाने की तलाश में था तो माता को अकेले ही खुले आसमान के तले रात गुजारनी पड़ी। रविवार सुबह माता गुरदेव कौर को रोते-बिलखते देख इलाके को लोगों ने उन्हें चुप करवाया। इस दौरान गुरदेव कौर ने बताया कि उन्होंने रात से खाना भी नहीं खाया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 50 साल से यहां रह रहे हैं, लेकिन अब प्रशासन ने उनके घर में ताला लगा दिया है, जब उस समय सरकार ने ही उन्हें यहां घर बनाने के लिए जगह दी थी।

मच्छरों से रहीं परेशान गुरदेव कौर ने बताया कि 100 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को चुना था, लेकिन उन्हीं की सरकार में उन्हें बेघर कर दिया गया। वे अब सड़क पर आ गया है। सारी रात मच्छरों ने उन्हें परेशान कर रखा था।

यह भी पढ़ें-विद्यार्थियों को समझाया मां का महत्व

लुधियाना। ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल ग्रुप के न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना के स्कूल परिसरों में मातृ दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को अपनी माताओं के लिए अपना प्यार और सम्मान दिखाने का उचित अवसर प्रदान करने के लिए ‘कुकिंग विदाउट फायर’ और ‘कार्ड मेकिंग’ गतिविधि का आयोजन किया गया।

प्राइमरी ¨वग के विद्यार्थियों ने अपनी प्यारी मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कुछ खास और अनोखा प्रदर्शन किया। वे पूरी लगन से अपनी माताओं के लिए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाने में जुट गए। इस पर संदेश भी लिखे थे। सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए एक इंटर हाउस कुकिंग विदाउट फायर गतिविधि का आयोजन किया गया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर