Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Petrol Diesel Price HIke: दूसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए पंजाब के बड़े शहराें में कितना बढ़ा रेट

पंजाब में पेट्राेल-डीजल की बढ़ती कीमताें ने जनता काे बेहाल कर दिया है। पंजाब सहित पांच राज्याें में चुनाव खत्म हाेने के बाद बढ़ाेतरी का सिलसिला शुरू हाे गया है। अब देखना यह है कि कब कीमतें स्थिर हाेती है।

By Vipin KumarEdited By: Updated: Wed, 23 Mar 2022 01:27 PM (IST)
Hero Image
Petrol Diesel Price HIke पंजाब में दूसरे दिन भी पेट्राेल और डीजल के दाम बढ़े। (सांकेतिक तस्वीर)

आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Petrol Diesel Price Today 23 March 2022: पंजाब में दूसरे दिन भी पेट्राेल और डीजल के दाम बढ़ाकर पेट्राेलियम कंपनियाें ने वाहन चालकाें काे बड़ा झटका दिया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले 2 दिनों में पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.44 रुपये और डीजल के दाम 1.43 पैसे बढ़ा दिए हैं। दामों में बढ़त को देखते हुए लोगों को फिर पेट्रोल के 100 रुपये के पार जाने की चिंता सताने लगी है। साफ है कि इस वृद्धि का बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ेगा और लोगों के घर का बजट बिगड़ेगा।

4 नवंबर 2021 के बाद दूसरी बार बढ़े दाम

आने वाले दिनाें में तेल और महंगा हाेने के आसार जताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बीते 4 नवंबर 2021 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। 22 मार्च काे भी तेल के दाम बढा़ए गए थे। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण पहले से ही इसका अंदेशा लगाया जा रहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाया जा सकता है।

पंजाब के प्रमुख शहरों में आज दाम

 शहर का नाम      पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

  •     चंडीगढ़        95.81                           82.42
  •     अमृतसर       97.20                           85.98
  •      जालंधर        96.40                           85.24
  •      लुधियाना      97.12                           85.89

आने वाले समय में भी बढ़ सकते हैं दाम

लुधियाना एलपीजी फेडरेशन के प्रधान मनजीत सिंह का कहना है कि पिछले साढ़े चार माह से रसोई गैस की कीमतें लगभग स्थिर थी। आज रसोई गैस के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो गया है। अब रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 976.50 रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह कच्चा तेल महंगा होता रहा तो आने वाले वक्त में रसोई गैस के दाम और बढ़ सकते हैं। पेट्राें पदार्थाें की मूल्य बढ़ाेतरी के खिलाफ मंगलवार काे बठिंडा में महिलाओं ने प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें-Punjab Assembly Speaker: पंजाब विधानसभा के बाहर रेत को सोने के भाव बेचकर सुर्खियों में आए थे कुलतार संधवा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर