Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी ने सिख वेश में गुजारा था इमरजेंसी का अज्ञातवास, पिछले 8 साल में पंजाब को दी कई सौगातें

Narendra Modi Birthday पीएम मोदी ने पंजाब के लोगों को कुछ ऐसे तोहफे दिए हैं जिनके चलते वह पंजाबियों के दिल में काफी हद तक जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं एक समय ऐसा भी था जब पीएम इमरजेंसी में गिरफ्तारी से बचने के लिए सिख बन गए थे।

By DeepikaEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 11:43 AM (IST)
Hero Image
PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। (सांकेतिक)

दीपिका, जालंधर। PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी ने इतने कम समय में अपनी ऐसी छवि बनाई है कि आज बच्चे से लेकर बूढ़ों तक की जुबां पर उनका नाम है। पंजाब में भी पीएम मोदी का खासा क्रेज है। शनिवार को उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने पंजाब के लोगों को कुछ ऐसे तोहफे दिए हैं, जिनके चलते वह पंजाबियों के दिल में काफी हद तक जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं एक समय ऐसा भी था जब पीएम मोदी इमरजेंसी में गिरफ्तारी से बचने के लिए सिख बन गए थे। इस बात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने खुद इमरजेंसी के संघर्ष की कहानी बयां की थी।

इमरजेंसी के समय हमें बहुत उत्पीड़न सहना पड़ा

उन्होंने कहा था कि इमरजेंसी के समय बहुत उत्पीड़न सहना पड़ा। गिरफ्तारी से बचने के लिए उस समय भूमिगत रहता था और पगड़ी पहनता था। जब पंजाब में रहता था तो दूरबीन का इस्तेमाल करके करतारपुर साहिब देखता था।

पीएम मोदी ने पंजाब को दी ये सौगात:-

1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक जयंती के मौके पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर पंजाब के किसानों को बड़ा तोहफा दिया था। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशवासियों से माफी भी मांगी थी।

2- गुरू नानक देव जयंती से पहले पीएम मोदी ने सिख समुदाय को बड़ी सौगात दी थी। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से बंद हुए करतारपुर साहिब कारिडोर को खोलने की मंजूरी दे दी थी। डेढ़ साल बाद एक बार फिर करतारपुर कारिडोर सिख श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। यह फैसला लेकर पीएम मोदी ने सिखों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का दर्शाया था।

3- नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह भी उनका एक अहम फैसला था। प्रधानमंत्री का कहना था कि चारों साहिबजादों की बहादुरी ने लाखों लोगों को ताकत दी है। उन्होंने कभी अन्याय के आगे हार मानी। 

4- अभी हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में 'होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र' राष्ट्र को समर्पित किया, जिस पर उन्हें खूब वाहवाही मिली। सीएम भगवंत मान ने इसे प्रदेश की जनता के लिए 'सर्वोच्च उपहार' बताया था।

सुरक्षा चूक को लेकर भी बंटोरी सुर्खियां

इसके अलावा पीएम मोदी पंजाब में सुरक्षा चूक को लेकर भी काफी सुर्खियां बंटोर चुके हैं। 5 जनवरी को सड़क मार्ग से फिरोजपुर जा रहे प्रधानमंत्री के काफिले को 20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा था। इसकी वजह यह थी कि फ्लाईओवर पर अचानक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंच गए थे। इसे सुरक्षा में गंभीर चूक की तरह देखा गया था और यह मामला काफी भड़का था।

यह भी पढ़ेंः- Good News: जालंधर नगर निगम आफिस के सभी काम अब आनलाइन, राजनीतिक दखलअंदाजी होगी बंद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें