Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में बाढ़ के दौरान आफत बनकर बरसे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 08:22 PM (IST)

    पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों में शनिवार को भी भारी बारिश हुई जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मौसम विभाग ने पठानकोट और फिरोजपुर में 41.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। रूपनगर अमृतसर और अन्य जिलों में भी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके बाद 2 सितंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

    Hero Image
    पंजाब में बाढ़ से जूझ रहे कई जिलों में जोरदार वर्षा (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के कई जिलों में शनिवार को भी जोरदार वर्षा हुई। जिससे मुश्किलें और बढ़ गई।

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पठानकोट में सुबह साढ़े आठ बजे 41.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि फिरोजपुर में 41.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

    वहीं रूपनगर में भी सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के दौरान 19 मिलीमीटर, अमृतसर में 22.7 मिलीमीटर, फाजिल्का में 11.5 मिलीमीटर, मानसा में 14.7 मिलीमीटर, फरीदकोट में 5.7 मिलीमीटर, लुधियाना में 6.4 मिलीमीटर, बठिंडा में 5.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं दूसरी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार व सोमवार को भी पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

    खासकर, हिमाचल के साथ लगते जिलों में। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो सितंबर के बाद से मौस्म साफ हाे जाएगा।

    पांच सितंबर तक वर्षा की संभावना नहीं है। इसके बाद दोबारा से मानसून सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

    comedy show banner