Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab: हरकतों से बाज नहीं आ रहे शरारती तत्व, अब सतलुज एक्सप्रेस पर किया पथराव; तीन बच्चों को लगी गंभीर चोट

फिरोजपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सतलुज एक्सप्रेस पर गुरुवार देर शाम लुधियाना जिले के बद्दोवाल स्टेशन के पास कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें चार वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 06 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
सतलुज एक्सप्रेस पर किया पथराव; तीन बच्चों को लगी गंभीर चोट

 जागरण संवाददाता, लुधियाना। फिरोजपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सतलुज एक्सप्रेस पर गुरुवार देर शाम लुधियाना जिले के बद्दोवाल स्टेशन के पास कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें चार वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चे के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर होने के चलते बाद में उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

अचानक बाहर से पत्थर बरसने लगे

घायल बच्चे प्रिंस की माता सविता ने बताया कि वह उक्त ट्रेन से लुधियाना में थरीके गांव में अपने मायके आ रही थीं। रास्ते में लुधियाना के बद्दोवाल स्टेशन को क्रास करने के दौरान ही बाहर से पत्थर बरसने लगे। इसमें बेटे प्रिंसके साथ डिब्बे में बैठे दो लोगों को भी चोंटे आई हैं।

इस संबंध में फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डीएससी ऋषिपाल ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपितों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।