Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ludhiana Education: वोकेशनल शिक्षा में अब इंडस्ट्रियल विजिट पर जाएंगे विद्यार्थी, 47 स्कूलों को ग्रांट

राज्य के 989 स्कूलों के विद्यार्थी इंडस्ट्रियल विजिट पर ले जाए जाएंगे जिसमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें लुधियाना के 47 स्कूल शामिल हैं और इनके लिए 21 लाख 62 हजार रुपये की ग्रांट जारी की गई है।

By Radhika kapoorEdited By: Pankaj DwivediUpdated: Sat, 19 Nov 2022 07:54 AM (IST)
Hero Image
पंजाब के 989 स्कूलों के विद्यार्थी इंडस्ट्रियल विजिट पर ले जाए जाएंगे। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। अब से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को वोकेशनल शिक्षा के तहत इंडस्ट्रियल विजिट पर ले जाया जाएगा। सेशन 2022-23 के लिए विद्यार्थियों को इस विजिट के लिए स्कूलों की ग्रांट जारी कर दी गई है। डायरेक्टर जनरल स्कूल एजूकेशन ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।

राज्य के 989 स्कूलों के विद्यार्थी इंडस्ट्रियल विजिट पर ले जाए जाएंगे, जिसमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें लुधियाना के 47 स्कूल शामिल हैं और इनके लिए 21 लाख, 62 हजार रुपये की ग्रांट जारी की गई है। वहीं हर स्कूल में दो विभिन्न ट्रेड्स चल रही हैं जिनमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को वोकेशनल ट्रेनर्स की ओर से वोकेशनल शिक्षा दी जा रही है।

प्रेक्टिकल व प्रोसेस की दी जाएगी जानकारी

स्कूलों के विद्यार्थियों को संबंधित ट्रेड की इंडस्ट्री में ले जाया जाएगा, जहां उन्हें प्रेक्टिकल चीजों के साथ-साथ पूरे प्रोसेस की जानकारी दी जाएगी। पहली किश्त के तौर पर हर स्कूल को 46,000 रुपये के हिसाब से ग्रांट भेजी गई है। वहीं स्कूलों को नवंबर में ही लाजिमी तौर पर विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल विजिट पर ले जाने की हिदायत जारी की गई है। इंडस्ट्री विजिटस कराने के लिए वोकेशनल ट्रेनर की ओर से वीटीपी से बातचीत की जाए और प्रिंसिपल की अध्यक्षता में विजिट प्लान की जाए।

स्कूल और इडस्ट्री के समय का रखा जाए ध्यान

इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान स्कूलों के समय का ध्यान रखने के साथ-साथ इंडस्ट्री के पीक समय का भी ध्यान रखने को कहा गया है। विजिट के बाद विद्यार्थियों से फीडबैक लेने का कहा गया है जिसमें उनसे पूछा जाए कि उन्हें विजिट में क्या-क्या सीखने को मिला है।

विजिट के दौरान विद्यार्थियों के साथ जाने वाला वोकेशनल ट्रेनर और कोआर्डिनेटर दोनों ही पुरूष हैं और विजिट दौरान यदि छात्राएं भी हैं तो स्कूल से एक महिला अध्यापिका का साथ जाना अनिवार्य होगा।। इंडस्ट्रियल विजिट से एख स्पातह पहले विद्यार्थियों को सूचित करना होगा और उनके अभिभावकों से कंसेंट लेनी जरूरी होगी। विद्यार्थियों का विजिट के समय स्कूल यूनिवफार्मऔरआईडी कार्ड में होना लाजिमी होगा।