Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सावधान! शिमला से भी ज्यादा ठंडा हुआ पंजाब, चार जिलों के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट; 7 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Punjab Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब में शीतलहर चल रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिले शिमला से भी ठंडे रहे। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले एक सप्ताह तक शीतलहर जारी रहेगी। रात के समय ठंड एक दम से काफी ज्यादा बढ़ रही है

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Wed, 20 Dec 2023 09:05 AM (IST)
Hero Image
शिमला से भी ज्यादा ठंडा हुआ पंजाब, चार जिलों के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट

जागरण टीम, लुधियाना/शिमला/श्रीनगर। Punjab Weather Today: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब में शीतलहर चल रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

प्रदेश के कई जिले शिमला से भी ठंडे रहे। मंगलवार को शिमला का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फरीदकोट (Faridkot weather) में चार, रोपड़ में 4.3, गुरदासपुर में 4.6 व अमृतसर 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में एक सप्ताह तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

हालांकि अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब (Punjab winter weather) में अगले एक सप्ताह तक शीतलहर जारी रहेगी।

23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की से मध्यम वर्षा (Rain in Punjab) की संभावना है। सुबह व शाम घनी धुंध (Fog in Punjab) पड़ सकती है। वहीं हिमाचल में लगातार धूप खिलने के बावजूद रात और सुबह के तापमान में गिरावट आ रही है।

पंजाब में लगातार बढ़ रही ठंड

दिसंबर का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है। वहीं, पंजाब के कई जिलों में ठंड (Cold Wave in Punjab) लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, अमृतसर में (Amritsar weather) सुबह और रात को धुंध पड़ रही है। विजिबिलिटी भी काफी कम रह रही है।

हालांकि पिछले कुछ दिन से पड़ रही ठंड के मुकाबले मंगलवार का दिन कुछ ठीक रहा। पूरा दिन तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग (Weather advisory Punjab) के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: पंजाब में बदले मौसम के तेवर, सुबह-शाम छाया कोहरा; तापमान में गिरावट आने से ठंड ने पकड़ी रफ्तार

रात के समय और गिर जाता है पारा

जबकि न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन के समय थोड़ी धूप निकलने से तापमान में अभी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन रात के समय ठंड एक दम से काफी ज्यादा बढ़ रही है। मंगलवार को दिन और रात के तापमान में 16.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। हालांकि दिन में तेज धूप खिली रहने से लोगों ने राहत की सांस ली।

ठंड से कांप रहा कश्मीर

सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान -1.2, भुंतर में -1.6, कल्पा में -1.0 व केलंग में -8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड जारी है। तीन दिन पहले उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार जरूर आया, लेकिन अब फिर गिरावट आने लगी है।

यह भी पढ़ें-  Punjab Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार: बारिश से और बढ़ेगी ठिठुरन, कई जिलों में छाएगा घना कोहरा; पढ़ें मौसम का हाल