Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather News: दिनभर उमस ने छुड़ाए पसीने, शाम को तेज बारिश से मिली राहत; जानिए आज कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज

Punjab Weather News पंजाब में उमस ने दिनभर पसीने छुड़ाए। वहीं शाम को तेज बारिश होने से मौसम कूल-कूल हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अमृतसर में सबसे ज्‍यादा बारिश दर्ज की गई। हेरिटेज गलियारे में भी बारिश से पानी जमा हो गया। वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव नजर आ सकता है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Thu, 11 Jul 2024 07:41 AM (IST)
Hero Image
पंजाब में मौसम पल-पल बदल रहा अपने रंग

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में बुधवार को दिनभर उमस रही, जबकि शाम को कई जिलों में तेज वर्षा से राहत मिली। अमृतसर में सबसे अधिक 30 मिलीमीटर वर्षा हुई। एक घंटे तक हुई वर्षा से शहर जलथल हो गया। हेरिटेज गलियारे सहित कई स्थानों पर जलजमाव से पर्यटक परेशान हुए। वहीं गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

कहां कितना रहा तापमान

पठानकोट में दिन का तापमान सबसे अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जालंधर का 38.5, पटियाला का 38.4, फिरोजपुर और बठिंडा का 38.2, अमृतसर का 37.2 और लुधियाना का 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

शाम में उमस से मिली राहत

शाम को कई जिलों में तेज वर्षा होने से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

उधर हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि मानसून की तीव्रता घटी है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर 16 तक कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Update: गर्मी से बुरा हाल, 20 जून तक लू से नहीं मिलेगी राहत, जानिए कब तक आएगा मानसून