Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather Today: पंजाब में आज से बदलेंगे मौसम के मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather Today पंजाब में आज से मौसम के मिजाज बदल सकते हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है। हरियाणा और पंजाब में इस बार कम बरसात हुई है। इससे लोगों को भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। व‍हीं पहाड़ी इलाकों पर मानसून का कहर अभी भी जारी है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 10 Aug 2024 07:58 AM (IST)
Hero Image
Punjab Weather News: पंजाब में फिर सक्रिय हुआ मानसून

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather News: राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद सूरज और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने राज्य के लिए शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंजाब के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

शुक्रवार को फरीदकोट और लुधियाना में दिन का तापमान सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना में दोपहर में हल्की वर्षा भी हुई, लेकिन उसके बाद फिर से धूप निकल आई।

पंजाब में मानसून सुस्‍त

पंजाब में मानसून इस बार सुस्‍त ही दिखाई दिया है। कई जिलों में तो बारिश हुई ही नहीं। वहीं हरियाणा में भी मानसून का प्रभाव ज्‍यादा नहीं दिखाई दिया। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल में बादल फटने से बाढ़ से काफी नुकसान हुआ। कई लोगों को तो जान से भी हाथ धोना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में बदले मौसम के मिजाज, कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना; येलो अलर्ट जारी

बढ़ रहे दूषित पेयजल के मामले

मानसून के सीजन के दौरान पिछले तीन सालों से दूषित पेयजल के मामले बढ़ने लगे हैं। पहले जहां प्री मानसून और मानसून के मौसम में औसतन पांच छह सैंपल फेल हो रहे थे, वहीं अब इनकी गिनती दुगना से भी बढ़ गए है। जून के अंत में बरसात शुरू हो जाती हैं, जोकि अगस्त के अंत तक चलती हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather News: पंजाब में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, छह डिग्री गिरा पारा; आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर