Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather Today: पंजाब में बदले मौसम के मिजाज, कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना; येलो अलर्ट जारी

Pujab Weather Today पंजाब में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदल गए हैं। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं राज्‍य में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं मानसून में बदलाव आते ही जिले में बीमारियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।

By Radhika kapoor Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 09 Aug 2024 07:55 AM (IST)
Hero Image
पंजाब में आज आसमान में छाए रहेंगे बादल

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: राज्य के विभिन्न जिलों में गुरुवार को दिन में कभी बादल छाए रहे तो कभी धूप निकली। धूप निकलने के दौरान गर्मी व उमस ने बेहाल किए रखा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

कह‍ां कितना रहा तापमान

जिला फरीदकोट का दिन का तापमान सबसे अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद जिला लुधियाना का दिन का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का 36.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस व जालंधर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश की संभावना

पिछले चौबीस घंटों के दौरान जिला फिरोजपुर और पठानकोट दोनों में क्रमश 0.5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। राज्य के औसतन तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जोकि सामान्य रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने शनिवार को पंजाब में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कुछ-कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी; आज भी छाए रहेंगे बादल

मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़े डायरिया के मरीज

मानसून में बदलाव आते ही जिले में बीमारियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ऐसे में सिविल अस्पताल में डायरिया की मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ना एक गंभीर चिंता का विषय है। सिविल अस्पताल में रोजाना 20 से ज्यादा बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे है।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather News: पंजाब में मानसून फिर पड़ा सुस्‍त, उमस से बेचैन लोग; पांच दिन अभी और परेशान करेगी गर्मी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर