Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather: मौसम ने फिर बदले अपने रंग, पश्चिमी मालवा को छोड़कर अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Punjab Weather Update पंजाब में लगातार मौसम के मिजाज का बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी गर्मी परेशान कर रही है। रविवार को पश्चिमी मालवा को छोड़कर पंजाब के अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 14 व 15 अगस्त को भी पंजाब के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 12 Aug 2023 08:45 AM (IST)
Hero Image
Punjab Weather: मौसम ने फिर बदले अपने रंग, पश्चिमी मालवा को छोड़कर अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

लुधियाना, जागरण संवाददाता। Punjab Weather Update: पंजाब में लगातार मौसम के मिजाज का बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी गर्मी परेशान कर रही है। अभी मौसम में परिवर्तन लगातार जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहेगा।

रविवार को पश्चिमी मालवा को छोड़कर पंजाब के अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 14 व 15 अगस्त को भी पंजाब के अधिकांश जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने, बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

कहां कितनी हुई बारिश

कई जिलों में वीरवार मध्यरात्रि से लेकर शुक्रवार सुबह आठ बजे के दौरान जोरदार बारिश हुई। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया। दिन में धूप निकली रही। लोगों को उमस भरी गर्मी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार वीरवार मध्यरात्रि के बाद से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के दौरान चंडीगढ़ में 46.2 मिलीमीटर, लुधियाना में 3.2 मिलीमीटर, पठानकोट में 8.4 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 12.2 मिलीमीटर, होशियारपुर में 85 मिलीमीटर, रोपड़ में 8.5 मिलीमीटर, पटियाला में 1.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

कई जिलो में हल्की से सामान्य बारिश

जानकारी के मुताबिक पंजाब में अभी कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। हालांकि इस सप्ताह लोगों को उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में काफी परेशान किया। वहीं दस अगस्त से मानसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हुआ जिसके चलते 13 अगस्त तक पंजाब के कई जिलों में हल्की से सामान्य बारिश होगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें