Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather Update: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से मैदानी इलाकाें में बढ़ी ठंड, जानिए IMD का अलर्ट

Punjab Weather Update पंजाब में माैसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही हवाओं की वजह से स्माग भी कम हुई है। आने वाले दिनाें में कई जगह वर्षा के आसार है।

By Radhika kapoorEdited By: Vipin KumarUpdated: Thu, 10 Nov 2022 10:56 AM (IST)
Hero Image
Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर बढ़ी ठंड। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। उत्तर पंजाब में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। पंजाब के माझा और दोआबा में ठंड बढ़ गई है। जबकि मालवा में भी इसका असर है। यही नहीं पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही हवाओं की वजह से स्माग भी कम हुई है, मगर लगातार जलाई जा रही पराली की वजह को हवा में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स 285 के स्तर पर पहुंचा

लुधियाना में वीरवार मौसम का मिजाज बदलता दिखा। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहा जिससे ठंडक बढ़ गई। हालांकि पिछले कुछ दिनों से सुबह-शाम ही ठिठुरन महसूस हो रही थी पर वीरवार ठंड की दस्तक देखने को मिली। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ सुबह 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 285 के स्तर पर था।

हल्की बूंदाबांदी के आसार

हवा जारी रहने से शहर में सुबह के समय स्माग कम महसूस होती दिखी। इससे पहले सुबह 7 बजे एक्यूआइ का स्तर 311, सुबह 8 बजे यह स्तर 287 था। वहीं इस दिन सुबह के समय बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार दिन भर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से स्माग का स्तर बढ़ने के चलते शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन के केस भी बढ़ रहे हैं। वहीं अगर जोरदार वर्षा होती है तो स्माग से राहत मिल सकती है।

52 वर्ष में पहली बार नंवबर में रात का तापमान अधिक

लुधियाना का पिछले चार दिन से रात का तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक है। सामान्य तौर पर नवंबर के पहले सप्ताह के अंत में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहता है। डा. केके गिल के अनुसार बीते 52 वर्ष में कभी भी नवंबर के पहले सप्ताह में रात का तापमान इतना अधिक नहीं रहा है। यही नहीं बीते दिन से स्माग व बादलों के कारण धरती पर सूरज की रोशनी सीधे नहीं पहुंची हैं। शनशाइन आवर जीरो रिकार्ड हुआ है। सामान्य दिन में शनशइन आवर नौ घंटे तक होता है।

यह भी पढ़ें-Dera Premi Killing: फरीदकोट में बरगाड़ी बेअदबी के आरोपित डेरा प्रेमी की हत्या, गाेल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें-Pakistani drone In Punjab: फिरोजपुर में बार्डर के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर मार गिराया

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें