Move to Jagran APP

Sidhu Moose Wala: मूसेवाला के नए गीत ‘VAAR’ ने मचाया धमाल, एक घंटे में ही मिले इतने लाख व्यूज़

Sidhu Moose Wala New Song पंजाबी सिंगर मूसेवाला का आखिरी गाना रिलीज हाे गया। मूसेवाला द्वारा गाया गया गीत वार (Vaar) 8 नवंबर को यूट्यूब चैनल पर रिलीज हाेते ही लाखाें लाेगाें ने लाइक किया। इसकाे लेकर फैंस में उत्साह देखा जा रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 11:25 AM (IST)
Hero Image
Sidhu Moose Wala New Song: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज।

गुरप्रेम लहरी, लुधियाना/बठिंडा। Sidhu Moose Wala New Song: दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत 'वार' उनके ऑफिशियल चैनल पर मंगलवार को जारी किया गया। यह गीत हरि सिंह नलवा की जिंदगी व उनके साहस को पेश करता है। हरि सिंह नलवा के बारे में वह गाते हैं कि उनकी ताकत से बड़े-बड़े सूरबीर डरा करते थे। नलवा के डर के मारे अफगानी लोगों ने सलवारें पहननी शुरू कर दी थी ताकि वे दूर से महिलाएं लगें। क्योंकि हरि सिंह नलवा महिलाओं के ऊपर वार नहीं करते थे।

GOOSEBUMPSSS ,GOOSEBUMPS ALREADY HALF A MILLION VIEWS IN 10 MINIUTES 👑#SidhuMoosewala#JusticeForSidhuMooseWala pic.twitter.com/WskkJR5eTz

— Reppin_Moosewala (@Punjabihitzz) November 8, 2022

आस्ट्रिया द्वारा जारी सूची में हरि सिंह नलवा का नाम

हरि सिंह नलवा काल का दूसरा नाम था। जैसे किसान अपनी फसलों को काटा करते थे,उसी प्रकार हरि सिंह नलवा अफगानों को काट देता था। उन्होंने गीत में यह भी जिक्र किया कि आस्ट्रिया द्वारा जारी की गई सूरबीरों की लिस्ट में हरि सिंह नलवा का नाम सबसे ऊपर था। इस गीत को खूब पसंद किया जा रहा है। पहले ही घंटे में 20 लाख लोग इस गीत को सुन चुके हैं जबकि 6 लाख के करीब लोगों ने इसके के लाइक का बटन दबाया है। इस गीत को संगीत स्नैपी ने दिया है जबकि विजुयल नवकरन बराड़ द्वारा तैयार किए हैं।

'एसवाईएल' सांग काे कराेड़ाें लाेगाें ने किया था पसंद

गौरतलब है कि इससे पहले उनकी मौत के बाद उनका गाना 'एसवाईएल' रिलीज हुआ था। इसकाे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसे करोड़ों लोगों ने भी देखा था। हालांकि बाद में कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया था। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बताया कि 8 नवंबर को एक नया धार्मिक गीत ‘वार’ रिलीज हो रहा है। उन्हाेंने लाेगाें से समर्थन की अपील की है। मूसेवाला ने इसके वीडियो में पंजाब और पंजाबियों की शान का जिक्र किया गया है। इसमें किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच के शॉट भी दिखाए गए हैं।

मौत के बाद भी जिंदा रहेगी मूसेवाला की आवाज

बलकौर सिंह ने कहा था कि उनके बेटे के कई गीत रिलीज के लिए तैयार हैं, तो कइयों को वह लिख भी चुका है। मौत के बाद भी सिद्धू मूसेवाला की आवाज जिंदा रहने वाली है। हर छह महीनों के बाद सिद्धू मूसेवाला का एक गीत रिलीज किया जाएगा। यह गीत इसी कड़ी के बीच दूसरा गीत है। इसकाे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने काे मिल रहा है। मूसेवाला की आवाज के लाेग आज भी कायल हैं।

29 मई काे की गई थी मूसेवाला की हत्या

गाैरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 काे पंजाब के मानसा में अज्ञात हमलावराें ने गाेलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कई आराेपिताें काे गिरफ्तार भी किया गया था। लारेंस बिश्नाेई गैंग ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। मूसेवाला हत्याकांड में इंसाफ नहीं मिलने पर पिता बलकाैर सिंह देश छाेड़ने की धमकी दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें-GuruPurab 2022: बाबा नानक के रंग में रंगा लुधियाना, गुरुद्वाराें में सुबह 4 बजे से ही उमड़ी संगत

यह भी पढ़ें-Weather Update Today: लुधियाना में सर्दी की दस्तक, गुरुपर्व के दिन छाई घनी धुंध से बदला माैसम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।