Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पहाड़ों की बर्फबारी से पंजाब में ठिठुरन, सबसे ठंडा स्थान रहा रूपनगर; अभी जारी रहेगा Cold Attack; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

Punjab Weather Today पंजाब के अधिकांश जिलों में गुरुवार को दिन में धूप निकली और दोपहर बाद बादल छा गए। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। रूपनगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 19 दिसंबर तक राज्यभर में मौसम साफ व ड्राई रहने की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Fri, 15 Dec 2023 09:14 AM (IST)
Hero Image
पहाड़ों की बर्फबारी से पंजाब में ठिठुरन

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: पंजाब के अधिकांश जिलों में गुरुवार को दिन में धूप निकली और दोपहर बाद बादल छा गए। इससे पहले कुछ-कुछ जगह सुबह के समय धुंध भी छाई रही।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान के अनुसार 19 दिसंबर तक राज्यभर में मौसम साफ व ड्राई रहने की संभावना है। वहीं, सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है।

सबसे कम रहा रूपनगर का न्यूनतम तापमान

रूपनगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जिसमें चौबीस घंटों के दौरान -2.6 डिग्री का बदलाव देखने को मिला है।

लुधियाना का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, जिला पटियाला का 7.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का 5.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का 7 डिग्री तो बठिंडा का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले पांच दिन तक ड्राई रहेगा मौसम

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) की मौसम विभाग प्रमुख डॉ. पीके किंगरा ने कहा कि आगामी चार से पांच दिन तक राज्य में मौसम साफ व ड्राई बना रहने की संभावना है। हल्के बादल भी छाए रहेंगे।

वहीं, जालंधर में बुधवार के बाद वीरवार को भी ठंडी हवाएं चलती रही। हालांकि इसके बावजूद वीरवार को बुधवार को मुकाबले न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: पंजाब में बदले मौसम के तेवर, सुबह-शाम छाया कोहरा; तापमान में गिरावट आने से ठंड ने पकड़ी रफ्तार

पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ रही ठंड

गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.8 की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस कारण आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम में तापमान का अंतर भी कम होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब में सर्दी का सितम: पांच जिलों में 5 डिग्री से नीचे पारा, आज भी धुंध की चादर में लिपटेगा पिंड; अभी और बढ़ेगी ठंड

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर