Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: 'पंजाब में बढ़ी नफरत, कानून व्‍यवस्‍था की उड़ रही धज्जियां'; जाखड़ बोले- CM मान को नहीं किसी की परवाह

Punjab News भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने सीएम मान पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि पंजाब में नफरत बढ़ती जा रही है। मुख्‍यमंत्री को किसी की भी परवाह नहीं है। क्राइम कंट्रोल करने में सरकार विफल नजर आ रही है। आए दिन क्राइम की घटनाएं सामने आ रही हैं। जाखड़ बोले कि पंजाब में नफरत और असहनशीलता लगातार बढ़ रही है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 06 Jul 2024 03:23 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री जालंधर में डेरा लगाए बैठे चुनाव की कर रहे चिंता: जाखड़ (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने कहा है कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आए दिन कहीं ना कहीं जानलेवा हमले हो रहे हैं।

लुधियाना में शिव सैनिक संदीप थापर पर हुआ यह हमला बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। आज कोई भी व्यक्ति उठकर दूसरे पर हमला कर देता है। थापर पर भी सरेआम हमलावरों ने हमला कर दिया।

सीएम मान ने साधी चुप्पी: जाखड़

सीएम भगवंत मान चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्हें जालंधर उप चुनाव की चिंता है। पूरी सरकार वहां बैठी है। मुख्यमंत्री इस घटना पर कुछ नहीं बोलते हैं। जाखड़ ने कहा कम से घटना पर घड़ियाली आंसू ही बहा देते। जिससे लोगों को सुकून मिलता की मुख्यमंत्री राज्य की कानून व्यवस्था के लिए कुछ गंभीर हैं। मगर वह चुप्पी साधे बैठे हैं। घटना को हुए एक दिन बीत गया हैं। लेकिन वह इस पर कुछ नहीं बोलते हैं।

पंजाब में बढ़ रही नफरत: सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ शुक्रवार को डीएमसी अस्पताल में शिवसेना नेता संदीप थापर पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनके कुशल जानने के लिए आए हुए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने चिंता जताई और कहा की पंजाब में नफरत और असहनशीलता लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: 'पंजाब में विकसित होंगे मेडिकल टूरिज्म...', डॉक्‍टर्स संग बैठक में CM मान का बड़ा एलान; इन जिलों में बनेंगे कॉलेज

इस वजह से आए दिन कोई ना कोई हमला हो रहा है। इसके पीछे कौन है। इसकी जांच होनी चाहिए। इससे पहले जालंधर में ब्रिगेडियर की हत्या की गई। बाद में रोपड़ में भी शिव सैनिक की हत्या की गई। क्राइम कंट्रोल करने में सरकार विफल साबित हो रही है। आज पंजाब कहां जा रहा है।

लोगों को नहीं दी जा रही सुरक्षा: जाखड़

पंजाब में सरकार को अमन शांति बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सरकारों की सबसे पहले प्राथमिकता लोगों की जिंदगी की सुरक्षा करना ही होता है। लेकिन यह सरकार लोगों को सुरक्षा मुहैया करने में विफल हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अमन शांति खराब करने की कोशिश की जा रही है। सरकार इसे खराब न होने दे।

यह भी पढ़ें: Punjab News: मोगा में फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र पर छापेमारी, 60 युवकों की बचाई जिंदगी; पीड़ित बोले- नर्क से नहीं था कम