Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather Today: घने कोहरे से गायब हुई धूप, शीतलहर से ठिठुरे प्रदेशवासी; पंजाब के ये जिले हिमाचल से भी रहे ठंडे

Punjab Weather Today राज्‍य में पिछले चार दिनों से घनी धुंध पड़ी हुई है। ऐसे में पंजाब में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही। दिन में काफी ठंड रहने से लोग ठिठुरते दिखे। सीजन में पहली बार पंजाब के पांच जिलों गुरदासपुर लुधियाना फिरोजपुर मोगा और एसबीएस नगर में दिन का तापमान लुढ़ककर कर 11 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 31 Dec 2023 07:32 AM (IST)
Hero Image
घनी धुंध से गायब हुई धूप, शीतलहर से ठिठुरे प्रदेशवासी

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में पिछले चार दिनों से घने कोहरे पड़ रहा है। अब पिछले दो दिनों से शीतलहर भी शुरू हो गई हैं। घने कोहरे की वजह से शनिवार को कई जिलों में धूप गायब रही, जबकि शीतलहर अपने चरम पर थी। ऐसे में पंजाब में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही।

दिन में काफी ठंड रहने से लोग ठिठुरते दिखे। सीजन में पहली बार पंजाब के पांच जिलों गुरदासपुर, लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा और एसबीएस नगर में दिन का तापमान लुढ़ककर कर 11 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

रविवार को भी जिले में सुबह-शाम धुंध छाई रहेगी और दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर

मौसम विभाग के अनुसार गुरदासपुर में दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में दिन का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री, फिरोजपुर में 6.9 डिग्री, मोगा में 7.6 डिग्री और एसबीएस नगर में 6.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इन जिलों में दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। यह जिले हिमाचल के कई जिलों से अधिक ठंडे रहे।

यह भी पढ़ें: Ludhiana को नए साल पर सीएम का बड़ा तोहफा, शहर के लिए 19 करोड़ की मशीनरी को दिखाई हरी झंडी

ये रहा तापमान

हिमाचल के शिमला में दिन का तापमान 13.5 डिग्री, चंबा में 19.7 डिग्री, कांगड़ा में 21.2 डिग्री व ऊना में 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, अमृतसर, रोपड़ और पटियाला में दिन का तामपान 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं फरीदकोट में दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अमृतसर में दिन का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री और पटियाला में 6.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। ज्यादातर जिलों में रात का तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो कि सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

यह भी पढ़ें: विदेशी बाजार पर पंजाब की दमक, अब अमेरिका और यूरोप की सड़कों पर दौड़ेंगी लुधियाना की साइकिल; वालमार्ट में भी होंगी उपलब्‍ध

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत किंगरा के अनुसार अत्याधिक धुंध होने के वजह से शनिवार को पंजाब के कई जिलों में सूर्य घंटे (सन शाइन आवर) जीरो रिकॉर्ड हुए। धूप न खिलने और शीतलहर के वजह से पंजाब में कोल्ड डे की स्थिति बन गई है। रविवार को भी पंजाब में शीतलहर चलेगी और घनी धुंध रहेगी। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार से धुंध में कमी आएगी।