Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Teej Festival 2022: पंजाब में 31 जुलाई को मनाया जाएगा 'तीयां' का त्योहार, महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल

Teej Festival 2022 पंजाबी में तीज को तीयां कहा जाता है। पंजाबियों के लिए यह त्यौहार बेहद मायने रखता है। पंजाब में इस दिन सुहागिन स्त्रियां और लड़कियां हाथों व पैरों पर मेहंदी लगाती हैं और नए कपड़े पहनती हैं।

By DeepikaEdited By: Updated: Fri, 29 Jul 2022 01:13 PM (IST)
Hero Image
Teej Festival 2022: पंजाब में तीज के त्योहार को लेकर तैयरियां शुरू। (जागरण)

आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Teej Festival 2022: त्योहारों की धरती पंजाब में हर फेस्टिवल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार 'तीज' इस बार 31 जुलाई यानि कि रविवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार को महिलाएं पारंपरिक ड्रेस पंजाबी सूट, पैरों में पंजाबी जूती और परांदा पहनकर मनाती हैं।

चारों तरफ खिली रहती है हरियाली

पंजाबियों के लिए यह पर्व बहुत खास है। तीज का त्योहार हर साल सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान भोले शंकर और मां पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस कारण सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र व बेहतर शादीशुदा जिंदगी के लिए इस दिन व्रत करती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां अच्छे पति के लिए तीज का व्रत रखती हैं। इस महीने में चारों तरफ हरियाली खिली रहती है।

पंजाबियों के लिए बेहद मायने रखता है यह त्योहार

पंजाबी में तीज को 'तीयां' कहा जाता है। पंजाबियों के लिए यह त्योहार बेहद मायने रखता है। पंजाब में इस दिन सुहागिन स्त्रियां और लड़कियां हाथों व पैरों पर मेहंदी लगाती हैं और नए कपड़े पहनती हैं। साथ ही तीज पर महिलाएं पेड़ों से बंधे झूलों पर झूलती हैं। हालांकि आधुनिक समय में लोगों के खान-पान, कपड़े पहनने और रहन-सहन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है।

लेडीज क्लबों में सेलिब्रेशन को लेकर खासा उत्साह

बात पंजाब के तीज सेलिब्रेशन की करें तो लेडीज क्लबों में हर्षोंल्लास के साथ यह त्योहार मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन पंजाबी पहरावे में सजती हैं। इस दिन विशेष तौर पर ढोल वाले आमंत्रित किए जाते हैं, जो पंजाबी बोलियां बोलते हैं। इस दौरान महिलाएं गिद्दा भी प्रस्तुत करती हैं।

तीज क्वीन के लिए होता है मुकाबला

वर्तमान समय में तीज को लेकर प्रतियोगिताएं होने लगी हैं। इस दिन रैंपवाक का एक राउंड होता है, जिसमें महिलाएं पंजाबी पहरावे में सज-धज अपना परिचय देती है और उनमें तीज क्वीन के लिए मुकाबला होता है। कई लेडीज क्लब तो तीज सेलिब्रेशन के लिए पींग तक लगाती हैं और महिलाएं उसे झूलती हैं।

तीज में ध्यान देने वाले नियम

- मान्यताओं के अनुसार, व्रत में सोने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता है। 

-तीज का व्रत निर्जला होता है। इसलिए इस दिन महिलाएं जल ग्रहण न करें।

-तीज के दिन मायके से आए सामान का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसे शुभ माना जाता है। 

-तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां, साड़ी आदि पहनना चाहिए। इससे पति की आयु में वृद्धि होती है। 

- तीज के दिन विधिवत पूजा करने के बाद कथा अवश्य पढ़नी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः- Illigal Buildings in Ludhiana: शहर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध इमारतों का निर्माण, फाइलों में दबे प्रमुख सचिव के आदेश