Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top Ludhiana News of the day : साइकिल फैक्ट्री ध्वस्त, डॉ. बग्गा बने सिविल सर्जन, योग आरोग्यता का खजाना

महानगर के फोकल प्वाइंट इलाके में एक साइकिल फैक्ट्री में अचानकर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में उसने पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया।

By Sat PaulEdited By: Updated: Fri, 21 Jun 2019 05:44 PM (IST)
Hero Image
Top Ludhiana News of the day : साइकिल फैक्ट्री ध्वस्त, डॉ. बग्गा बने सिविल सर्जन, योग आरोग्यता का खजाना

जेएनएन, लुधियाना। महानगर के फोकल प्वाइंट इलाके में एक साइकिल फैक्ट्री में अचानकर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में उसने पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया। वहीं डॉ. राजेश बग्गा को जिले का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 21 जून यानि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया गया। इस कड़ी में दैनिक जागरण की मुहिम 'योग से होंगे निरोग' के होटल पार्क प्लाजा में लोगों को आरोग्यता के टिप्स दिए गए। पढ़ें महानगर की बड़ी खबरेंः-

आग से ध्वस्त हुई साइकिल फैक्ट्री

महानगर की एक साइकिल फैक्ट्री शुक्रवार सुबह आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री की पूरी इमारत ध्वस्त होकर गिर गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने के भी समाचार हैं। जिस फैक्ट्री में आग लगी वह फैक्टरी शहर के 5 फोकल प्वांइट क्षेत्र में स्थित है। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया और आग पर काबू पाने में अब भी अग्निशमन कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। 

जिले को मिला नया सिविल सर्जन

डॉ. राजेश बग्गा को लुधियाना का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। वह सोमवार को लुधियाना में पद संभालेंगे। फिलहाल डॉ. राजेश बग्गा जालंधर के सिविल सर्जन हैं। वह पंजाब के अलग-अलग शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दसूहा में करीब 20 साल तक बतौर पीडियाट्रिशियन सेवाएं देने के बाद उन्हें गुरदासपुर का एसएमओ नियुक्त किया गया था। गुरदासपुर में वह तीन वर्षों तक रहे। इसके बाद उन्होंने दसूहा में तीन साल तक एसएमओ सेवाएं दीं। उन्हें दो स्टेट अवार्ड और दो नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

बीमारियों से छुटकारे के लिए योग एकमात्र विकल्प

भारतीय योग संस्थान के माहिरों ने दैनिक जागरण की मुहिम 'योग से होंगे निरोग' के होटल पार्क प्लाजा में लोगों को आरोग्यता के टिप्स दिए गए। इस दौरान बताया गया कि योग में आरोग्यता का खजाना छिपा है। जहां योग है, वहां रोग नहीं होता। सुख के सागर में डुबकी लगानी है तो योग की शरण में आना ही पड़ेगा। शिविर में कार्यक्रम के प्रमुख प्रायोजक रालको टायर्स रहे। इसके अलावा पी मार्क, पार्क प्लाजा, द क्रीम वे ने भी सहयोग किया। शिविर में विधायक सुरिंदर डावर भी खास तौर पर पहुंचे और उन्होंने दैनिक जागरण के प्रयासों की सराहना की। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर