Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एवन साइकिल के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा को उद्योग रत्न अवार्ड, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिया सम्मान

एवन साइकिल के सीएमडी ओंकार पाहवा को पंजाब यूनिवर्सिटी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ओंकार सिंह पाहवा ने एवन साइकिल लिमिटेड में वर्ष 1951 में ज्वाइन किया और इस क्षेत्र में देश को विश्व भर में अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

By Vinay KumarEdited By: Updated: Fri, 06 May 2022 12:55 PM (IST)
Hero Image
एवन साइकिल के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा को उद्योग रत्न अवार्ड से सम्मानित करते हुए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब का नाम दुनिया भर में रोशन कर वाले साइकिल इंडस्ट्री के प्रमुख कारोबारी एवन साइकिल लिमिटेड के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा को पंजाब यूनिवर्सिटी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की ओर से दिया गया। चंडीगढ़ में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें यह अवार्ड उनकी अचीवमेंट के लिए दिया गया।

ओंकार सिंह पाहवा ने एवन साइकिल लिमिटेड में वर्ष 1951 में ज्वाइन किया और इस क्षेत्र में देश को विश्व भर में अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका अदा की। वे आल इंडिया साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए भी इस सेक्टर की ग्रोथ के लिए काम करते रहे। उन्होंने साइकिल चालक सेफ्टी को लेकर कई अहम सुझाव सरकार को दिए, जिसपर अमल करते हुए कई अहम बदलाव किए गए।

यह भी पढ़ें-  पंजाब की जेल में नींबू घोटाला, सुपरिंटेंडेंट ने 200 रुपये किलो में आधा क्विंटल मंगवाए, कैदी बोले- कभी नहीं खाए

उन्होंने औद्योगिक नगरी लुधियाना को एक साइकिल कलस्टर के रुप में तब्दील करने में भी अहम भूमिका अदा की। दो हजार से अधिक वेंडर्स एवन साइकिल के साथ काम कर रहे हैं। इसके साथ ही साइकिल निर्माण के साथ ही अब कंपनी की ओर से ई व्हीकल सेगमेंट और फिटनेस उत्पादों पर भी फोकस किया जा रहा है। ओंकार सिंह पाहवा सदा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और वे कई चैरीटेबल संस्थानों में भी सहयोग कर रहे है। सीएसआर एक्टीविटी के जरिए स्कूलों का निर्माण, मैडिकल सहुलतें और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने का काम कर रहे हैं। उन्हें इससे पहले फीको की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित कई संगठनों की ओर से अवार्ड दिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें-  पंजाब में मार्च-अप्रैल के बाद मई में भी नहीं हुई बारिश, धान की रोपाई में खड़ा हो सकता है संकट, किसानों में मुश्किलें बढ़ी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर