Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम ने बदली करवट, उमस और गर्मी फिर करेगी परेशान; जानिए पूरा अपडेट

Punjab Weather Today पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। उमस और गर्मी फिर परेशान करेगी। तापमान में भी बढ़त महसूस की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने का अनुमान बना हुआ है। फिर से धूप खिलने के साथ-साथ गर्मी का अहसास होगा। विभाग के मुताबिक मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

By Varinder Rana Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 15 Jul 2024 07:51 AM (IST)
Hero Image
Punjab Weather: पंजाब में मौसम फिर हुआ गर्म

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: महानगर में रविवार को दिन भर मौसम साफ रहा है। दिन के समय तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। सुबह से लेकर शाम तक धूप खिली रहेगी। ऐसे में तापमान का ग्राफ ऊपर की तरफ जा सकता है।

लुधियाना में दर्ज हुआ इतना तापमान

रविवार को लुधियाना में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा है। मौसम विभाग विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह साफ रहेगा। हल्‍के बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन कहीं तेज वर्षा होने का अलर्ट नहीं है। इस कारण एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है।

मामून बैराज में अधिक से अधिक पानी भरने का लक्ष्‍य

वहीं मामून बैराज बांध की बन रही झील में इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पानी भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही लगभग दस किलोमीटर लंबी झील के किनारे अधिगृहित भूमि, आवास व पेड़ भी झील में समा जाएगें।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में बदले मौसम के मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंडक; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

इस झील में आने वाले पेड़ों से पंजाब सरकार ने आय प्राप्त करने के मकसद को लेकर बैराज बांध की बन रही झील के किनारे सटे छह गांवों की भूमि प्रभावित हुई है।