Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather Today: धुंध की चादर में लिपटा पंजाब, कोहरे से कई ट्रेनें हुई प्रभावित; चार दिन बदल जाएगा मौसम

Punjab Weather Today पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को पंजाब के कई जिलों में घनी धुंध छाई रह सकती है। 10 दिसंबर तक दिन में धूप खिली रहेगी।

By Asha Rani Edited By: Preeti GuptaUpdated: Thu, 07 Dec 2023 08:11 AM (IST)
Hero Image
धुंध की चादर में लिपटा पंजाब, कोहरे से कई ट्रेनें हुई प्रभावि

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा तापमान? 

फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, मोगा में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 7.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा व गुरदासपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर व पठानकोट में 8.9 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 10.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के कई जिलों में छाई रह सकती है घनी धुंध

लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को पंजाब के कई जिलों में घनी धुंध छाई रह सकती है। 10 दिसंबर तक दिन में धूप खिली रहेगी। 11 दिसंबर से मौसम बदलेगा। इस दौरान कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और कई जगह पर सामान्य से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

धुंध की वजह से ये रेल गाड़ियां हुईं प्रभावित

सचखंड एक्सप्रेस 12715 छह घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 11057, आम्रपाली एक्सप्रेस 15707 चार घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस 20807 ढाई घंटे, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 19325, मालवा एक्सप्रेस 12919 दो घंटे, मुंबई छत्रपति टर्मिनल 11058, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22430, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 18237, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 11449 आधा घंटा देरी से पहुंची।

यह भी पढ़ें- Jalandhar में कोहरे का Yellow Alert: घनी धुंध से थमी ट्रेनों की रफ्तार, रेल गाड़ियां हो रही लेट, यात्री परेशान

कोहरे का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की तरफ से अभी भी आने वाले दिनों में घनी धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।   इसके साथ-साथ 12 दिसंबर को घने बादल छाए रहने के साथ-साथ वर्षा की संभावनाएं भी बन सकती हैं। दूसरी तरफ एक्यूआई की बात करें तो तीन बजे के बाद एक्यूआई 100 से नीचे आया, जो पहले 127 से लेकर 268 तक रह रहा था। इस हिसाब से न्यूनतम एक्यूआई 67 और एवरेज 131 रही है।

यह भी पढ़ें-  धुंध की चादर में लिपटा पंजाब...ठंड ने भी दिखाए तेवर, अमृतसर में चार डिग्री तक लुढ़का पारा; जानें अब कैसा रहेगा मौसम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर