Move to Jagran APP

Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी; आज भी छाए रहेंगे बादल

Punjab Weather पंजाब में मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्‍य में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी राज्‍य में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसलिए मौसम विभाग ने पहले से ही खराब मौसम के लिए अलर्ट जारी किया है।

By Radhika kapoor Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 26 Jul 2024 07:41 AM (IST)
Hero Image
Punjab Weather: पंजाब में फिर छाए रहेंगे आसमान में बादल

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: राज्य में शनिवार को मौसम फिर से बदलेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने शनिवार को मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंजाब के कुछ-कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले गुरुवार को पंजाब के कुछ-कुछ जिलों में बादल छाए रहे। कहीं जोरदार तो कहीं हल्की वर्षा हुई। बठिंडा में 13 एमएम तक वर्षा हुई। कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई।

पठानकोट रहा सबसे गर्म

जिला पठानकोट सबसे अधिक गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बठिंडा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस, जिला अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather News: पंजाब के इन जिलों में जमकर बरसे बादल, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

लुधियाना का तापमान रहा 34.8 डिग्री सेल्सियस

जिला लुधियाना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। चौबीस घंटों के दौरान राज्य का औसतन तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जोकि सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ को अनुसार 27 जुलाई से पंजाब में मौसम फिर से बदलेगा। इस दिन मौसम का येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं और तेज वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather News: पंजाब में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।