Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अंगुलियां काटकर पापा बोले- अब देखता हूं, कैसे डालेगी इंस्टाग्राम पर रील; बच्चों ने खौफनाक वारदात से उठाया पर्दा

पति की क्रूरता का शिकार हुई बाउली बस्ती निवासी महिला की बीते रविवार की शाम को मौत हो गई। महिला को फरीदकोट रेफर किया गया था। वहीं महिला के बच्चों ने कई जानकारियों से पर्दा उठाया है। प्रेमी के साथ घर बसाने की तैयारी कर रही सर्बजीत कौर की बीती पांच जनवरी को उसके पति हरमेश सिंह ने एक आंख निकाल दी थी और अंगुलियों के पोटे काट दिए थे।

By Jagran News Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Mon, 08 Jan 2024 11:46 PM (IST)
Hero Image
मोगा में पति ने इंस्टाग्राम पर रील डालने के लिए काटी पत्नि की अंगुलियां, फोटो जागरण

संवाद सहयोगी, मोगा। पति की क्रूरता का शिकार हुई बाउली बस्ती निवासी महिला की बीते रविवार की शाम को मौत हो गई। महिला को सिविल अस्पताल से फरीदकोट रेफर किया गया था। वहीं महिला के बच्चों ने इस पूरी घटना के पीछे कई जानकारियों से पर्दा उठाया है। प्रेमी के साथ घर बसाने की तैयारी कर रही महिला सर्बजीत कौर की बीती पांच जनवरी को उसके पति हरमेश सिंह ने एक आंख निकाल दी थी और अंगुलियों के पोटे काट दिए थे। 

प्रेमी संग शादी करने की तैयारी कर रही थी पत्नि

मृतका के बेटे के अनुसार, उसका पिता मां के साथ उसके प्रेमी की भी हत्या करना चाहता था। पांच जनवरी के दिन दोनों घर में ही थे, लेकिन पिता के हमले से पहले मां का प्रेमी घर से भाग निकला था। बाद में पिता ने उसकी मां की बेरहमी से पिटाई कर एक आंख निकाल दी थी। उसकी मां अपने प्रेमी के साथ आठ जनवरी को शादी करने की तैयारी कर रही थी। इसका पता उसके पिता को लग गया था। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। 

छह बच्चे थे मृतक महिला के

बच्चों के अनुसार, पापा ने मां की अंगुलियां काटने के बाद कहा कि अब देखता हूं तुम इंस्टाग्राम पर रील बनाकर कैसे डालती है? मृतका सर्बजीत कौर के बेटे सोनू और बेटी रमनदीप कौर ने बताया कि वह छह भाई बहन थे। दो बहनों की मौत हो चुकी है। तीन शादीशुदा हैं। एक छोटी बहन अविवाहित है। 

अक्सर घर में होता था कलेश

पूरा परिवार मजदूरी करके गुजारा करता है। सोनू ने बताया कि उनकी मां के घर के नजदीक ही रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध थे। मां अपने प्रेमी के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी। पिता यह कहते हुए इस बात का विरोध करता था कि गांव में उसकी काफी बदनामी हो रही है, लोग उसका मजाक बनाते हैं, लेकिन मां मानने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर घर में कलेश रहा था। झगड़े के चलते पिछले दिनों पुलिस थाना मैहना में पंचायती तौर पर भी राजीनामा हुआ था।  

आठ जनवरी को महिला ने प्रेमी संग करनी थी कोर्ट मैरिज 

मृतका के बेटे सोनू ने बताया कि आठ जनवरी को उनकी मां ने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने की तैयारी कर ली थी। प्रेमी भी शादीशुदा है। पिता को इस बात की भनक लग गई थी कि मां ने प्रेमी के साथ शादी करने की तैयारी कर ली है। इसका पता चलते ही पिता ने साजिश रची। पिता दोनों को मार डालना चाहते थे। दो दिन पहले काम के बहाने जब मां का प्रेमी उनके घर आया था, तभी पिता भी आ पहुंचा, लेकिन किसी तरह मां का प्रेमी चकमा देकर वहां से भाग निकला। बाद में पिता ने उनकी मां की पहले बेरहमी से पिटाई की। उसकी अंगुलियों को (पोटे) यह कहकर काट डाला कि अब देखता हूं कि इंस्टाग्राम पर कैसे पोस्ट डालोगी। बाद में एक आंख भी निकाल ली।

आरोपित निर्दयी पति पर हत्या का केस दर्ज, किया गिरफ्तार

महिला की हत्या करने के बाद काफी शोर-शराबा हुआ। पिता पांच जनवरी को वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। घायल महिला को किसी तरह मथुरादास सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे डाक्टरों ने फरीदकोट मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया था। वहां सात जनवरी दिन रविवार की शाम को महिला की मौत हो गई। इसके बाद देर रात पुलिस थाना मैहना ने महिला के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया। थाना मैहना के सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने आरोपित पति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

आरोपित की पहली पत्नी की हो चुकी मौत, दूसरी को मार डाला

पति की क्रूरता से मारी गई महिला सर्बजीत कौर के पति हरमेश सिंह मेसा की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी पांच बेटियां थीं। दूसरी शादी सर्बजीत कौर के साथ हुई थी। उसका सिर्फ एक बेटा सोनू है। दूसरी पत्नी को हरमेश सिंह ने खुद अपने हाथों से मार डाला। पुलिस इस वारदात के बाद से आरोपित की तलाश कर रही थी। रविवार को महिला की मौत होने के बाद पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया। उसे अब अदालत में पेश करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।