Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moga Crime: मोगा में प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

मोगा पुलिस ने दो अभियुक्तों को प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार मनप्रीत कौर ने चुंगी नंबर-3 मोगा के पास गश्त के दौरान सतविंदर सिंह को 75 प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़ा। वहीं थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार प्रीतम सिंह ने गश्त के दौरान मिंटू सिंह को 20 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

By Dilbag Singh Edited By: Prince Sharma Updated: Mon, 26 Aug 2024 02:22 PM (IST)
Hero Image
Moga Crome: मोगा में प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मोगा। थाना सिटी साउथ व निहाल सिंह वाला पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों समेत दो आरोपितों को काबू करके केस दर्ज किया है।

थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार मनप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने चुंगी नंबर-3 मोगा के पास गश्त के दौरान सतविंदर सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी को काबू करके उससे 75 गोलियां प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई।

जबकि थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान मिंटू सिंह निवासी निहाल सिंह वाला को 20 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने काबू किए गए आरोपितों के खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा व थाना निहाल सिंह वाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: बदलते मौसम में कहीं आप न हो जाएं डेंगू और मलेरिया के शिकार, एक्सपर्ट से समझें कैसे करें बचाव