Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Navjot Sidhu Rally: 21 जनवरी को मोगा में होगी सिद्धू की रैली; जिला कांग्रेस कमेटी ने किया किनारा

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मोगा में रैली 21 जनवरी को बुग्गीपुरा चौक स्थित प्राइम फार्म में होने जा रही है। इस रैली से जिला कांग्रेस कमेटी ने किनारा कर लिया है। जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ का कहना है कि 21 जनवरी को कांग्रेस की कोई रैली नहीं है जो लोग रैली करा रहे हैं उनकी कोई निजी स्तर पर रैली होगी।

By SATYANARAYAN OJHA Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Sat, 13 Jan 2024 03:47 PM (IST)
Hero Image
21 जनवरी को मोगा में होगी सिद्धू की रैली; जिला कांग्रेस कमेटी ने किया किनारा

जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मोगा में रैली 21 जनवरी को बुग्गीपुरा चौक स्थित प्राइम फार्म में होने जा रही है। इस रैली से जिला कांग्रेस कमेटी ने किनारा कर लिया है। जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ का कहना है कि 21 जनवरी को कांग्रेस की कोई रैली नहीं है, जो लोग रैली करा रहे हैं उनकी कोई निजी स्तर पर रैली होगी।

रैली के पोस्टर पर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष एवं मोगा की विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी मालविका सूद का फोटो लगाया गया है। जबकि जिलाध्यक्ष या जिले के अन्य किसी पदाधिकारी का फोटो नहीं लगाया गया है।

निहालसिंह वाला का फोटो ही पोस्टर पर लगाया

निवेदक में यूथ कांग्रेस के नेता रहे परमपाल सिंह का ही नाम हैं। उन्होंने अपने साथ अपने पिता जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेशइंदर सिंह निहालसिंह वाला का फोटो ही पोस्टर पर लगाया है। परमपाल सिंह कुछ साल पहले यूथ कांग्रेस में थे, लेकिन मुख्य कांग्रेस में उनके पास कोई पद नहीं रहा।

क्षेत्र प्रभारी ने कहा- उन्हें नहीं है कोई जानकारी 

कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष एवं मोगा की विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मालविका सूद ने कहा कि रैली की अभी तक उनके पास किसी प्रकार की सूचना नहीं है। उनका फोटो भी रैली के पोस्टर में बिना उनकी अनुमति से लगाया गया है। उन्होंने आयोजकों को बोल दिया है कि पोस्टर में से उनका फोटो हटा दिया जाय, क्योंकि ये कांग्रेस पार्टी की रैली की बजाय परमपाल सिंह की निजी रैली है। उनका फोटो पार्टी की किसी रैली में तो लगाया जा सकता है, कोई निजी व्यक्ति अगर उनका फोटो किसी पोस्टर पर लगाता है तो ऐसा करने से पहले उन्हें विश्वास में लिया जाना चाहिए था।

राजनीतिक जमीन तलाश कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू

गौरतलब है कि कांग्रेस में रहते हुए ही नए सिरे से अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाश कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू करीब दस दिन पहले भी गांव नाहल खोटे में पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ के निवास पर पहुंचे थे। उस दिन भी नवजोत सिंह सिद्दू सि्र्फ दर्शन सिंह बराड़ का हाल-चाल पूछ करके उनके निवास से ही वापस चले गए थे। अन्य किसी कांग्रेस पार्टी के नेता से नहीं मिले थे। विधानसभा चुनाव के समय जब सिद्धू कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे तब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के जबर्दस्त विरोध के बावजूद दर्शन सिंह बराड़ को पार्टी प्रत्याशी की टिकट ही नहीं सौंपी, बल्कि उस समय खाली चल रहे जिलाध्यक्ष पद पर उनके बेटे कमलजीत सिंह बराड़ को जिला कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया था।

नवजोत सिंह सिद्धू की 21 जनवरी को रैली प्राइम फार्म में सुबह 11 बजे से परमपाल सिंह करा रहे हैं। परमपाल सिंह के पिता महेशइंदर सिंह पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन परमपाल सिंह के पास कांग्रेस की कभी कोई जिम्मेदारी नहीं रही, वे यूथ कांग्रेस तक सीमित रहे हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर