Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारत विकास परिषद ने दिव्यांग महिला को दी सिलाई मशीन

। भारत विकास परिषद की ओर से सेवा प्रकल्प के अंतर्गत जिला प्रधान रघुबीर गर्ग के नेतृत्व में सहायता के तहत एक दिव्यांग महिला को उसकी जरूरत को देखते हुए एक सिलाई मशीन भेंट की।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 19 May 2022 04:14 PM (IST)
Hero Image
भारत विकास परिषद ने दिव्यांग महिला को दी सिलाई मशीन

संवाद सहयोगी, मोगा

भारत विकास परिषद की ओर से सेवा प्रकल्प के अंतर्गत जिला प्रधान रघुबीर गर्ग के नेतृत्व में सहायता के तहत एक दिव्यांग महिला को उसकी जरूरत को देखते हुए एक सिलाई मशीन भेंट की।

इस समाजसेवा के कार्य में राहुल अरोड़ा व प्रियंका अरोड़ा ने सहयोग करते हुए कहा कि वह आगे भी जरूरतमंद लोगों का सहयोग करते रहेंगे। संस्था की शाखा अध्यक्ष मालती मोगा, सचिव नीरू अग्रवाल और सपना जैन ने कहा कि संस्था अपने पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पर चलते किसी भी जरूरतमंद को सहयोग के लिए तत्पर रहती है। ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के कार्य करना है। इसी कड़ी में दिव्यांग महिला को यह सिलाई मशीन दी गई है, ताकि वह घर पर सिलाई का काम करके घर खर्च चला सके। प्रिसिपल पूनम गोयल ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते आगे भी समाज सेवा के कार्यो को बढ़चढ़कर भाग लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर आशिमा सचदेवा, नीलम अरोड़ा, किरण सचदेवा, प्रियंका अरोड़ा, रघुबीर गर्ग, सुमन कांत विज, मनोज मोगा, महेंद्र जिदल, मदन लाल बंसल, राकेश बजाज, मनोज जयसवाल, यशपाल ग्रोवर, मनमोहन अरोड़ा , राजेंद्र सचदेवा, विजय अरोड़ा, विजय मदान और राहुल अरोड़ा के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित हुए।

-----

तरलोक नरूला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर