Move to Jagran APP

राज्यपाल व मुख्यमंत्री अगर आपस में विवाद नहीं सुलझा सकते तो हमें मौका दें, राजीनामा कर करवा देंगे- वड़िंग

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान आपसी विवाद नहीं सुलझा सकते तो हम आकर दोनों में राजीनामा करवा दें। लड़ाई से पंजाब का नुकसान हो रहा है। उक्त विचार पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुक्तसर में पत्रकारों से कहे।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Wed, 15 Feb 2023 06:38 PM (IST)
Hero Image
राज्यपाल व मुख्यमंत्री अगर आपस में विवाद नहीं सुलझा सकते तो हमें मौका दें, राजीनामा कर करवा देंगे- वड़िंग
श्री मुक्तसर साहिब, जागरण संवाददाता : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान अगर आपस में विवाद नहीं सुलझा सकते तो हम बीच आकर दोनों में राजीनामा करवा दें। दोनों की लड़ाई से पंजाब का नुकसान हो रहा है। उक्त विचार पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुक्तसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए।

वडिंग ने कहा- ऐसी ढोलकी नहीं चाहिए जो खड़कती नहीं 

उन्होंने कहा कि जो नेता पार्टी को छोड़ गए हैं उनके जाने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ा है। बल्कि मेरा दिल गार्डन गार्डन हुआ है। अगर और भी कोई नेता कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा या अन्य पार्टियों में जाना चाहते हैं तो जल्द चले जाएं। हमें ऐसी ढोलकी का कोई लाभ नहीं, जो खड़कती नहीं है।

आप लीड़ करते हुए डिसिप्लीन बनाए रखा 

वड़िंग ने कहा कि वैसे तो वह आम आदमी पार्टी के खिलाफ है। लेकिन उसने इस पार्टी से डिसिप्लिन सीखा है। जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी उस समय आम आदमी पार्टी के आठ विधायक पार्टी को छोड़कर अन्य राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो गए थे। लेकिन आम आदमी पार्टी को लीड कर रही नेताओं ने परवाह तक नहीं की और पार्टी में डिसिप्लिन बनाए रखा। आज उसी की देन है कि आम आदमी पार्टी 92 सीटों के साथ पंजाब में वापसी कर लौटी है। वड़िंग ने कहा कि जिस पार्टी में डिसिप्लिन है। उसे आगे आने से कोई नहीं रोक सकता।

मंत्री पद के नेता अब कांग्रेस पर उंगली उठा रहे हैं

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोई भी बड़ा नेता नहीं है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पांच बार के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल तक को लोगों ने हरा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टियों में गए नेता कांग्रेस के नेतृत्व पर उंगली उठा रहे हैं। जबकि कांग्रेस सरकार के समय यह नेता मंत्री पद पर विराजमान रहे हैं। कांग्रेस ने बड़े पद दिए और अब कांग्रेस का नेतृत्व इनको सही नहीं लग रहा।

नए युवाओं को मौका दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि उक्त नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद नए युवा नेताओं को मौका मिलने आसार बढ़ गए हैं। अबोहर हलके की बात करते हुए वड़िंग ने कहा कि कोई कल्पना भी ही नहीं कर सकता कि अबोहर से जाखड़ परिवार के बिना कोई टिकट ले सकता है। लेकिन अब वहां यह रिवाज बदला जाएगा। नए युवाओं को मौका दिया जाएगा।

पंजाब सरकार पर बोलते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। उद्योगपतियों को फिरौती के लिए गैंगस्टरों के फोन आ रहे हैं। जिस कारण उद्योगपति विदेशों की ओर भागने की योजना बना रहे हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।