Move to Jagran APP

Punjab News: मुक्‍तसर में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से मलबे में दब गई आठ साल की मासूम; कई घंटों बाद मिला बच्‍ची का शव

Punjab News पंजाब के मुक्‍तसर में दर्दनाक हादसा हुआ है। छत गिरने से आठ साल की मासूम बच्‍ची मलबे में दब गई। परिवार के लोग बच्‍ची को पूरे गांव में ढूंढते रहे। आठ घंटे बाद बच्‍ची का शव मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में एक युवक घायल भी हो गया। बच्‍ची के परिवार में खबर सुनते ही मातम छा गया।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 15 Jul 2024 01:58 PM (IST)
Hero Image
Punjab News: पंजाब के मुक्‍तसर में घर की छत गिरी

जागरण संवाददाता, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)। जिला मुक्तसर के ब्लॉक लंबी में पड़ते गांव माहूआना में एक गरीब परिवार की कच्ची छत गिरने से आठ वर्ष की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बच्ची पड़ोस में रहने वाले परिवार की है और वे पास के घर में खेल रही थी। जब छत गिरी तो वे मलबे के नीचे दब गई। लेकिन परिवार को लगा कि वे कहीं गुम हो गई है।

बच्‍ची को गांव में ढूंढता रहा परिवार

परिवार सारी रात बच्ची को गांव में ढूंढता रहा। लेकिन जब देर रात करीब 11 बजे गिरी छत का मलबा हटाया जा रहा था तो बच्ची का शव उसके नीचे से दबा हुआ मिला। मृतक बच्ची की पहचान सुखमण कौर पुत्री इंद्रजीत सिंह र के रूप में हुई है। उधर, घायल युवक को परिवार ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

कच्‍ची थी घर की छत

जानकारी के अनुसार लंबी के गांव माहूआना निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। उसके घर की छत कच्ची है। पिछले दिनों हुई वर्षा से छत कमजोर हो गई थी।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब पुलिस की एक और कामयाबी, आतंकी लखबीर के तीन गिरफ्तार; व्‍यापारियों से मांगते थे रंगदारी

रविवार की दोपहर करीब तीन बजे जब उसका बेटा गगन कमरे में आराम कर रहा था तो अचानक से छत गिर गई। छत गिरने से नीचे आराम कर रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उन्होंने सरकारी अस्पताल लंबी में भर्ती करवाया। उनका कमरे में पड़ा सारा सामान टूट गया।

बच्‍ची को आवाज मारता रहा परिवार

वहीं पड़ोस में रहने वाले इंद्रजीत की बच्ची सुखमण कौर अकसर उनके घर में खेलने आया करती थी। रविवार को भी खेल रही थी। वह छत गिरने के कारण टेंशन में बैठे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला परिवार बच्ची को आवाज देते हुए उनके घर आया लेकिन उन्हें नहीं पता कि बच्ची कहां गई।

वह परिवार पूरी रात बच्ची को ढूंढ रहे थे। लेकिन वे नहीं मिल रही थी। जब वह अपने घर की छत के गिरे मलबे को कमरे से उठा रहे थे तो देर रात करीब 11 बजे बच्ची का शव मलबे के नीचे से दबा हुआ मिला।

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: जालंधर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के लिए ‘खतरे की घंटी’, चरणजीत चन्नी पर भारी पड़ गए भगवंत मान

परिवार का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

बच्ची खेलते हुए मलबे के नीचे दब गई जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उधर, बच्ची के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे ने दो परिवारों को दुख दिया है। मृतक बच्ची का परिवार भी गरीब है और मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं।  मृतका चार भाई बहन है जिनमें तीन बहने और एक भाई है। लेकिन सुखमण कौर की मौत के बाद अब दो बहने और एक भाई रह गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।