Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Muktasar News: 'भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं दुखमंत्री', पंजाब CM पर बरसे सुखबीर बादल; जानें ऐसा क्‍यों बोले SAD अध्‍यक्ष

SAD अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री पर निशाना साधा है। भगवंत मान के रूप में पंजाब के लोगों को मुख्यमंत्री नहीं दुखमंत्री मिला है। मान ने कहा था कि सरकार बनने पर पंजाब से नशा पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। अब आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों की शह पर पंजाब में नशा पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 12 Jan 2024 03:58 PM (IST)
Hero Image
सुखबीर बादल ने पंजाब के सीएम पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर में अकाली दल के स्त्री विंग की रैली को संबोधित करते हुए शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ी गलती की है।

भगवंत मान (Bhagwant Mann) के रूप में पंजाब के लोगों को मुख्यमंत्री नहीं दुखमंत्री मिला है। भगवंत मान ने कहा था कि सरकार बनने पर पंजाब से नशा पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।

पंजाब में पहले से भी ज्‍यादा बढ़ा नशा

अब आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों की शह पर पंजाब में नशा पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री और विधायकों ने नशा तस्करों से महीने बांध रखे हैं और पुलिस अधिकारियों को कह रखा है कि वह नशा तस्करों को कुछ ना कहें।

यह भी पढ़ें: Punjab: सुखबीर बादल ने CM पर किया मानहानि का केस, मुख्यमंत्री मान बोले- 'चैलेंज मंजूर; अब मैं खोलूंगा SAD के सारे काले चिट्ठे'

नशे के कारण नौजवान पीढ़ी हो रही बर्बाद

पंजाब में नशे के कारण नौजवान पीढ़ी बर्बाद हो रही है। सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी काम के नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से पंजाब को बचा लीजिए। पंजाब के बुरे हाल है।

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: आपस में मिले हुए हैं कांग्रेस और आप के नेता, पंजाब की जनता को कर रहे गुमराह - हरसिमरत कौर बादल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें