Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Muktasar News: 'पंजाब में गैंगस्टर राज, जनता को गुमराह कर रही सरकार', कांग्रेस और AAP पर बरसे सुखबीर बादल

Muktasar News मुक्तसर में माघी मेले पर आयोजित सियासी कांन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिली हुई है। लोकसभा चुनाव में मेरी पंजाब के लोगों से अपील है कि इनकी जमानत जब्त करवा दीजिए। जिन लोगों को गांव में कोई नहीं बुलाता वह आम आदमी पार्टी के नेता है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 14 Jan 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस और AAP पर बरसे सुखबीर बादल

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर में माघी मेले पर शिरोमणि अकाली दल की सियासी कांन्फ्रेंस आयोजित की गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने संबोधित करते हुए अकाली दल को मजबूत करने पर जोर दिया।

वहीं शिअद चीफ सुखबीर बादल ने भी कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिली हुई है। लोकसभा चुनाव में मेरी पंजाब के लोगों से अपील है कि इनकी जमानत जब्त करवा दीजिए। यह दोनों पार्टियां पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

जिन लोगों को गांव में कोई नहीं बुलाता वह आम आदमी पार्टी के हैं नेता

सुखबीर बादल ने एक बार फिर कहा कि जिन लोगों को गांव में कोई नहीं बुलाता वह आम आदमी पार्टी के नेता है। सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब और पंजाबियों का नुकसान कर रहे हैं। खराब और बेकार थर्मल प्लांट खरीद कर पंजाब के खजाने का नुकसान किया गया है।

यह भी पढ़ें: Muktasar News: 'भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं दुखमंत्री', पंजाब CM पर बरसे सुखबीर बादल; जानें ऐसा क्‍यों बोले SAD अध्‍यक्ष

पंजाब के व्‍यापारी उत्तर प्रदेश में लगा रहे इंडस्ट्री

व्यापारी पंजाब छोड़कर उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री लगा रहे हैं। क्योंकि पंजाब का माहौल बहुत ज्यादा खराब हो चुका है। यहां दिनदहाड़े गोलियां चल रही है लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। पंजाब में गैंगस्टर राज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Punjab: सुखबीर बादल ने CM पर किया मानहानि का केस, मुख्यमंत्री मान बोले- 'चैलेंज मंजूर; अब मैं खोलूंगा SAD के सारे काले चिट्ठे'

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें