Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बेहतर कार्यप्रणाली के लिए महाराजा रणजीत सिंह कालेज सम्मानित

महाराजा रणजीत सिंह कालेज को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ मे सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 22 Apr 2022 04:23 PM (IST)
Hero Image
बेहतर कार्यप्रणाली के लिए महाराजा रणजीत सिंह कालेज सम्मानित

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

महाराजा रणजीत सिंह कालेज को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की तरफ से बढि़या कारगुजारी के लिए सम्मानित किया गया। महाराजा रणजीत सिंह कालेज अपनी, अकादमिक, सामाजिक, संस्कृतिक गतिविधियों के लिए समय समय पर चर्चा में आता रहता है। इसी के अंतर्गत ही पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का क्षेत्रीय युवक और विरासत मेला इस कालेज में करवाया गया। इसके बढि़या प्रबंधन के लिए कालेज के प्रिसिपल डा. राजिदर सिंह सेखों को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित किए गए समागम दौरान उप कुलपति डा. राज कुमार और युवक भलाई विभाग के डायरेक्टर निर्मल जोड़ा की तरफ से सम्मानित किया गया।

कालेज द्वारा आयोजित किए गए युवक और विरासत मेलों में विद्यार्थियों को पुस्तक सभ्याचार के साथ जोड़ने के लिए किए गए पुस्तक मेले और विरासती वस्तुओं की प्रदर्शनी की चर्चा करते इस नए उद्यम की शलाघा करते कालेज के प्रिसिपल की प्रशंसा की गई। कालेज मैनेजमेंट के चेयरमैन मनदीप सिंह बराड़, महासचिव लखविदर सिंह रोहीवाला, सचिव प्रितपाल सिंह गिल, कैशियर दलजिदर सिंह संधू ने कालेज प्रिसिपल डा. राजिदर सिंह सेखों को इस सम्मान के लिए मुबारकबाद दी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें