गिद्दड़बाहा का चुनावी रण: क्या 5वीं बार फतेह कर पाएंगे मनप्रीत बादल? शिअद या कांग्रेस नहीं इस बार बीजेपी ने लगाया दांव
पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गिद्दड़बाहा सीट से पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया है। उल्लेखनीय है कि मनप्रीत बादल जनवरी 2023 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। मनप्रीत सिंह बादल पहली बार प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में बनी सरकार में 2007 में वित्त मंत्री बने थे।