Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Politics: 'अरविंद केजरीवाल के कर्मचारी बन गए हैं भगवंत मान', हरसिमरत कौर बादल का AAP नेताओं पर निशाना

बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। हरसिमरत कौर का कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के कर्मचारी बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग आपदा को झेल रहे हैं और भगवंत मान केजरीवाल को सरकारी जहाज में घुमा रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Mon, 21 Aug 2023 07:48 PM (IST)
Hero Image
'अरविंद केजरीवाल के कर्मचारी बन गए हैं भगवंत मान', हरसिमरत कौर बादल का AAP नेताओं पर निशाना (फाइल फोटो)

श्री मुक्तसर साहिब, जागरण संवाददाता। Harsimrat Kaur Badal On AAP लोकसभा क्षेत्र बठिंडा से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के गांवों में दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए वर्करों के साथ बैठक भी की। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार व मुख्यमंत्री भगवंत मान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के कर्मचारी बन कर काम कर रहे हैं।

गांव थराजवाला में हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों से जो वादे करके सत्ता में आई है उनको पूरा नहीं कर रही। लोग बाढ़ की आपदा को झेल रहे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल को पंजाब के सरकारी जहाज में दूसरे राज्यों में घुमा रहे हैं। जिसका सारा खर्च पंजाब के खजाने से किया जा रहा है।

'आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है'

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल कांग्रेस ने पंजाब को कर्जे में डुबो दिया। अब आम आदमी पार्टी की सरकार भी उसी के रास्ते पर चल रही है। यह लोग पंजाब को खत्म करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने बताया कि हर गांव में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं। ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके और लोगों की प्रत्येक समस्या का निवारण हो सके।

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि लंबी हलका बेशक उनका परिवारिक हलका है। बड़े बादल के इस दुनिया से चले जाने से लंबी हलके के लोगों को काफी कमी महसूस हो रही है। अब उनकी यही कोशिश रहेगी कि इस कमी को पूरा किया जाए।

'आप सरकार झूठी गारंटी दे रही है'

कांग्रेस पर उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाथ में गुटका साहिब लेकर झूठी सौगंध खाई थी कि चार महीने में पंजाब से नशा खत्म कर दिया जाएगा। अब आम आदमी पार्टी की सरकार भी झूठी गारंटी दे रही है कि पंजाब से नशे को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हर तरफ लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हुआ पड़ा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें