Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab: सुखबीर बादल ने CM पर किया मानहानि का केस, मुख्यमंत्री मान बोले- 'चैलेंज मंजूर; अब मैं खोलूंगा SAD के सारे काले चिट्ठे'

SAD अध्‍यक्ष सुखबीर बादल ने सीएम मान पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बादल परिवार के खिलाफ लगातार झूठे बयान दे रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने आज मुख्यमंत्री के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ सुखबीर सिंह बादल के इस बड़े कदम की चर्चा चारों ओर हो रही है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Thu, 11 Jan 2024 04:37 PM (IST)
Hero Image
SAD अध्‍यक्ष सुखबीर बादल ने किया मानहानि का मुकदमा दर्ज

राजिंदर पाहड़ा, श्री मुक्तसर साहिब। Defamation Case Against CM Mann: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) ने वीरवार को मुक्तसर की स्थानीय अदालत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बादल परिवार के खिलाफ लगातार झूठे बयान दे रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने आज मुख्यमंत्री के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व अकाली दल तीनों के बीच एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजियों का दौर चलता रहता है। इस बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

बादल करें मुझ पर केस, मैं अदालत में दिखाउ सुखबिलासः मान

वहीं मुख्‍यमंत्री मान ने इस मामले की कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि वह तैयार हैं अदालत में जाने के लिए, वहां वह बादलों द्वारा पंजाब को लूटकर बनाए गए सुखबिलास, बस ट्रांसपोर्ट, होटलों के कागज पेश करेंगे।

पंजाब की जनता के खून पसीने की कमाई की लूट को बेनकाब करेंगे, जिसके कागज व सभी सबूत मेरे पास है। बादल लोगों के विरोध जाएंगे अपनी प्रापर्टी को बचाने के लिए, जबकि वह अदालत जाएंगे बादलों द्वारा पंजाब के खून पसीने की कमाई की लूट लोगों को दिखाने के लिए। हर सप्ताह अदालत से पेशी डलवाएंगे।

मुख्यमंत्री की आदत झूठ बोलना-सुखबीर

मुक्तसर की स्थानीय अदालत में मुख्यमंत्री के खिलाफ केस दायर करने पहुंचे शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की झूठ बोलना आदत है। कई बार उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि बादल परिवार के बारे झूठ बोलना बंद करें लेकिन वह नहीं टले। लगातार झूठे बयान दिए जा रहे हैं। पहले तो वह चुप थे लेकिन अब भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री हैं। वह अब तो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे कि वह बादल परिवार के खिलाफ झूठ बोले।

पहले भी भेजा गया था नोटिस

सुखबीर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि बालासर जो उनका फार्म है, वहां जो नहर निकाली गई है वह बादल के खेतों के लिए ही निकाली गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हमारी ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में झूठा बयान दिया कि बादल परिवार ने अपनी सभी बसों के परमट एक्सटेंशन करवा कर चंडीगढ़ ले गए। सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को कोर्ट की तरफ से नोटिस भेजा था, जिसमें उनका कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने वीरवार को मुक्तसर की स्थानीय अदालत में मुख्यमंत्री के खिलाफ डेफामेशन का केस दायर कर दिया हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: आपस में मिले हुए हैं कांग्रेस और आप के नेता, पंजाब की जनता को कर रहे गुमराह - हरसिमरत कौर बादल

मुख्यमंत्री को मुक्तसर की इस अदालत में लेकर आएंगे। उन्हें पता चलेगा कि झूठ बोलने की सजा क्या होती है। एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि मुक्तसर की धरती के लिए खुशी की बात है कि किसी बहाने ही सही मुख्यमंत्री मुक्तसर तो आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह प्रत्येक तारीख पर आएंगे तो वह भी देखेंगे कि आखिर कितनी बार मुख्यमंत्री तारीख पर आते हैं।

क्यों भड़के हुए हैं सुखबीर?

मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ सुखबीर सिंह बादल के इस बड़े कदम की चर्चा चारों ओर हो रही है। दरअसल मुख्यमंत्री मान के द्वारा एक नवंबर को पंजाब दिवस के मौके पर एसवाईएल के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ओपन डिबेट के लिए बुलाया गया था। इस डिबेट में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बादल परिवार पर कई बड़े आरोप लगाए थे जिसके बाद सुखबीर बादल भड़क गए थे।

मुख्यमंत्री ने बादल के खिलाफ यह दिया था बयान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि बादल परिवार की जमीन बालासर फार्म है। यहां एक नहर निकाली गई है केवल बादल परिवार के खेत के लिए। इसके अलावा बादल परिवार की 62 बसों के परमिट रद्द करने व एसवाईएल के बदले बादल परिवार ने गुरुग्राम में होटल लेने का भी मुख्यमंत्री ने बयान दिया था। इसी बात से सुखबीर बादल भड़के हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Muktsar News: बैखोफ लुटेरे! सरेआम कर रहे चोरी और पुलिस को दे डाली चुनौती; 24 घंटे में की लूट की दूसरी वारदात

सुखबीर ने भेजा था नोटिस

इससे पहले सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इन आरोपों को वापिस लेने और माफी मांगने की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई का नोटिस भेजा था। हालांकि नोटिस भेजने के बाद भी भगवंत मान ने इसका कोई जवाब नहीं दिया था। अब जवाब न मिलने पर सुखबीर सिंह बादल भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने कोर्ट में पहुंच गए हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें