Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आक्सीमीटर के दाम में दोगुना वृद्धि पर जताया रोष

कोरोना पाजिटिव केस बढ़ने के साथ-साथ शरीर में आक्सीजन का स्तर जांचने के लिए प्रयोग होने वाले आक्सीमीटर के दाम भी दोगुने से ज्यादा हो गए हैं।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 25 Apr 2021 10:00 PM (IST)
Hero Image
आक्सीमीटर के दाम में दोगुना वृद्धि पर जताया रोष

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : कोरोना पाजिटिव केस बढ़ने के साथ-साथ शरीर में आक्सीजन का स्तर जांचने के लिए प्रयोग होने वाले आक्सीमीटर के दाम भी दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। सोशल वेलफेयर एसोसिएशन सुजानपुर के चेयरमैन प्रिसिपल त्रिभुवन सिंह, प्रधान पवन महाजन, राकेश गुप्ता ,पुरुषोत्तम महाजन, मोहनलाल डोगरा, सतीश शर्मा ने बताया कि लगभग एक महीने पहले आक्सीमीटर बाजार में 500 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब यह 1200 रुपये के आसपास मिल रहा है। जैसे-जैसे केस बढ़ रहे हैं वैसे वैसे इनकी मांग भी बढ़ रही है। लोग एहतियात के रूप में इसे खरीद रहे हैं, लेकिन इनकी बढ़ रही कालाबाजारी के कारण लोग परेशान हैं। पंजाब सरकार लोगों की समस्या को देखते हुए इस तरफ ध्यान दें तथा यह सुनिश्चित करें कि आक्सीमीटर जैसी जरूरी चीजें लोगों को उचित दाम पर मिले उनके दाम नियंत्रित हो।

गौरतलब है कि जिले में जैसे-जैसे कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है। वहीं, पल्स आक्सीमीटर की डिमांड भी मार्केट में बढ़ने लगी है। आक्सीमीटर से सामान्य स्वस्थ्य व्यक्ति के ब्लड में आक्सीजन व हृदय गति का सैचुरेशन लेवल चेक किया जाता है। अब जिले में रोजाना दो सौ से ऊपर लोग कोरोना पाजिटिव मिल रहे हैं। इनमें कई लोगों को इस आक्सीमीटर की जरूरत पड़ती है। अब से तीन से चार माह पहले इस पल्स आक्सीमीटर की डिमांड बेहद कम थी। अगर परिवार में एक सदस्य ने आक्सीमीटर खरीद लिया तो उसी से बाकी परिवार की अपना आक्सीजन का सैचुरेशन जांच लेते थे। अब ऐसा नहीं हो रहा, जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए सभी लोग आक्सीमीटर खरीदने लग पड़े है। यहां तक कि अब घर के सभी लोग भी इसकी खरीद करने लगे है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर