Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिजली कटौती से राहत लेकिन फाल्ट के चलते परेशानियां बरकरार

बिजली कटौती से बेशक लोगों को राहत मिल रही है लेकिन स्थानीय दिक्कतों के कारण लोगों की परेशानियां बरकरार हैं।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 03 May 2022 04:58 PM (IST)
Hero Image
बिजली कटौती से राहत लेकिन फाल्ट के चलते परेशानियां बरकरार

जागरण संवाददाता, पठानकोट : बिजली कटौती से बेशक लोगों को राहत मिल रही है लेकिन स्थानीय स्तर पर आ रही खराबी के कारण परेशानियां बरकरार हैं। मंगलवार को शहर के तीन फीडरों की घंटों सप्लाई प्रभावित रही। हालांकि बिजली कर्मियों ने बारिश के बीच भी काम करके समस्या का समाधान करवा लोगों को राहत पहुंचाई। फीडरों की सप्लाई प्रभावित होने के कारण निगम ने उक्त एरिया में बिजली सुचारु होने के बाद अधिक देर तक वाटर सप्लाई चलाकर लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाया।

132 केवी सब स्टेशन से प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह 8:15 बजे नोशहरा नलबंदा फीडर में समस्या आ गई। समस्या को ठीक करने के लिए बिजली कर्मियों को करीब दो घंटे लगे। सुबह 8:15 बजे से बंद हुई सप्लाई 10:15 बजे तक बहाल हुई। इसी प्रकार सिटी फीडर की सुबह 8:10 बजे बंद हुई बिजली सप्लाई 11 बजे आई। प्रीतनगर फीडर की सप्लाई 8 बजे बंद हुई जो 9:30 बजे बहाल हुई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें