Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तारागढ़ में चोरों ने दो घरों में लगाई सेंध, एक घर से सोने की बालियां तथा पायल ले गए

शिकायतकर्ता तारागढ़ निवासी सुखविद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाए कि चार मई की रात को वह खाना खाकर सो गया। देर रात एक बजे उसे कोई आवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा और वह फिर सो गया।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 06 May 2022 06:39 PM (IST)
Hero Image
तारागढ़ में चोरों ने दो घरों में लगाई सेंध, एक घर से सोने की बालियां तथा पायल ले गए

संवाद सूत्र, पठानकोट: बीती रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाई। हालांकि उन्होंने सिर्फ एक ही घर में चोरी की। पहले घर में उन्होंने सामान खुर्द-बुर्द किया, जबकि साथ लगते घर से चोर एक जोड़ी सोने की बालियां तथा एक जोड़ी पायल ले उड़े।

शिकायतकर्ता तारागढ़ निवासी सुखविद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाए कि चार मई की रात को वह खाना खाकर सो गया। देर रात एक बजे उसे कोई आवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा और वह फिर सो गया। वह जब सुबह उठा तो देखा कि उसके घर के पिछली साइड खिड़की की ग्रिल को कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़कर अंदर दाखिल होकर कमरे का सामान खुर्द बुर्द किया हुआ है, लेकिन घर से कुछ चोरी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उसके साथ वाले घर सुनील कुमार के घर से एक जोड़ी सोने की बालियां और पायल चोरी हुई है। तारागढ़ पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ 457, 380 के तहत केस दर्ज किया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर