Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Patiala: नाभा जेल में सुखपाल सिंह खेहरा से कांग्रेसी नेताओं ने की मुलाकात, बोले- 'हमारे नेताओं को बेवजह किया जा रहा है परेशान'

Patiala News कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाभा जेल में सुखपाल सिंह खेहरा से मिलने पहुंचे। वहीं जेल से बाहर आकर प्रेस से बात करते हुए दविंदर यादव ने कहा कि जिस दिन विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को जमानत मिली उसी दिन उनके खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया। हर नेता को परेशान किया जा रहा है हम इसकी निंदा करते हैं।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 12 Jan 2024 02:30 PM (IST)
Hero Image
नाभा जेल में सुखपाल सिंह खेहरा से कांग्रेसी नेताओं ने की मुलाकात

संवाद सूत्र, नाभा पटियाला। शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सुखपाल सिंह खेहरा से करीब पौन घंटा मुलाकात की। इस अवसर पर जहां विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धरमसोत, पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा के साथ-साथ कांग्रेस पंजाब इंचार्ज देवेंदर यादव जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक सुखपाल सिंह खेहरा से मुलाकात की।

वहीं जेल से बाहर आकर प्रेस से बात करते हुए दविंदर यादव ने कहा कि जिस दिन विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को जमानत मिली, उसी दिन उनके खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया।

कांग्रेस पार्टी है सुखपाल सिंह खेहरा के साथ

यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि इस प्रकार की बात हमारे लोकतंत्र के लिए बुरा है। हमने सुखपाल सिंह खेहरा को संदेश दे दिया है कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी की राजनीतिक प्रतिशोध की भावना उजागर हो गई है। हर नेता को परेशान किया जा रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं।

यह भी पढ़ें: Patiala: पुलिस के हत्‍थे चढ़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टर्स, कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर बिंदरू फायरिंग केस में वाटेंड थे दोनों

नवजोत सिंह सिद्धू पर साधी चुप्‍पी

पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पत्रकारों ने सवाल किया कि बीजेपी पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ कह रहे हैं कि कांग्रेस सुखपाल सिंह खेहरा का समर्थन नहीं कर रही है, इस पर उन्होंने कहा कि हम सुखपाल सिंह खेहरा के साथ खड़े हैं। जब उनसे नवजोत सिंह सिद्धू से विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: Patiala News: SIT के सामने तीसरी बार पेश हुए मजीठिया, पूर्व अकाली मंत्री बोले- 'CM के दबाव में किया जा रहा काम'