Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

किसान जत्थेबंदियों ने जिले भर में रेल ट्रैक पर पांच घंटे धरना दे किया प्रदर्शन

किसान जत्थेबंदियों ने जिला पटियाला में रेल ट्रैक पर पांच घंटे धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 18 Feb 2021 07:52 PM (IST)
Hero Image
किसान जत्थेबंदियों ने जिले भर में रेल ट्रैक पर पांच घंटे धरना दे किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पटियाला : तीन कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर वीरवार को किसान जत्थेबंदियों ने जिला पटियाला में रेल ट्रैक पर पांच घंटे धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पटियाला रेलवे स्टेशन, शंभू रेलवे स्टेशन पर 12 बजे से पहले ही किसान पहुंचना शुरू हो चुके थे। 12 से शाम चार बजे तक रेल ट्रैक जाम रखा गया। हालांकि इस दौरान रेलवे विभाग की ओर से सभी गाड़ियों को पांच घंटे के लिए पहले ही रोक दिया गया था। जिसके चलते किसानों द्वारा किसी भी गाड़ी को रोकने जैसी नौबत नहीं आई। उधर, यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर ही धरना खत्म होने तक का इंतजार करना पड़ा।

किसान नेताओं हरजीत सिंह टहलपुरा, दर्शन सिंह नरड़ू, सुरिदर कौर, गुरमेल सिंह मंडियाणा, ज्ञान सिंह, रणधीर सिंह, गुरध्यान सिंह ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीन कृषि कानून को रद नहीं करती, तब तक दिल्ली के बार्डरों पर किसानी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग न मानी गई तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। किसानों के पांच घंटे धरने देने के बारे में जानकारी नहीं थी। न ही रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने जानकारी दी। स्टेशन पर पहुंचकर ही पता चला कि गाड़ियां पांच घंटे बंद है। अब स्टेशन पर बैठकर ही गाड़ियों का इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग को पहले ही इस आंदोलन के बारे में जनता को जानकारी देनी चाहिए थे।

-हरजीत कौर किसानों के धरने के कारण स्टेशन पर बैठकर किसान आंदोलन के खत्म होने का इंतजार करना पड़ रहा है। अमृतसर जाना था पर आंदोलन के चलते और ज्यादा लेट होना पड़ रहा है। पहले ही काफी लेट हो चुके हैं। केंद्र सरकार को तुरंत किसानों की मांग पर तीनों कृषि कानून रद्द करने चाहिए।

- लक्की, पब्लिक

यह विडियो भी देखें