Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Patiala: पंजाब पुलिस ने किया लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों सहित पांच गिरफ्तार; आरोपितों पर दर्ज हैं 20 केस

पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पटियाला के राजपुरा हाईवे से लुटेरा गैंग का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपितों के कब्‍जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। आरोपितों की पंजाब दिल्ली व हरियाणा पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। यह हाईवे पर लोगों को अपना शिकार बनाता था।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 11 Feb 2024 10:37 AM (IST)
Hero Image
पंजाब पुलिस ने किया लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश

जागरण संवाददाता, राजपुरा (पटियाला)। राजपुरा पुलिस ने अंतर राज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपितों को काबू किया है। आरोपितों से तीन पिस्तौल, मैगजीन के अलावा जाली नंबर वाली कार भी बरामद की है। आरोपितों की पहचान दिल्ली निवासी प्रिंस नागी, राजन बिष्ट, आरिफ बली उर्फ आरिफ, विक्की, मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है।

आरोपितों पर करीब बीस केस दर्ज

आरोपितों पर अलग-अलग स्थानों पर करीब बीस केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित नेशनल हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। यह गैंग जालंधर व लुधियाना में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले थे। आरोपितों की पंजाब, दिल्ली व हरियाणा पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। यह उत्तर भारत के प्रदेशों में हाईवे पर लोगों को अपना शिकार बनाता था।

यह भी पढ़ें: Patiala Loot: किराना कारोबारी से लूटे 28 लाख रुपये, नौकर ही निकली लूट का मास्टरमाइंड

दूसरे राज्‍यों तक फैला हुआ था गिरोह

इस गिरोह के पांच सदस्यों को पटियाला के राजपुरा हाईवे से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। इस संबंधी एसपी योगेश शर्मा ने बताया कि राजपुरा के डीएसपी विक्रमजीम सिंह बराड़ के नेतृत्व में सिटी राजपुरा थाना के एसएचओ प्रिंसप्रीत सिंह भट्टी ने छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरोह के मास्टरमाइंड प्रिंस और राजन हैं, इनका गिरोह दूसरे राज्यों तक फैला हुआ था।

यह भी पढ़ें: पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी की निर्मम हत्या, तीन हत्यारों ने चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट; कार भी साथ ले गए आरोपी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर