Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जरूरतमंदों महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

प्रसिद्ध समाज सेवक सुरिदर सिंह निज्जर इंग्लैंड वालों की तरफ से हलका सनौर में जौड़ियां सड़कां पर टुरना पैलेस में आंखों का मुफ्त चेकअप और आपरेशन कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 12 Jun 2022 08:13 PM (IST)
Hero Image
जरूरतमंदों महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

संवाद सूत्र, (डकाला) पटियाला : प्रसिद्ध समाज सेवक सुरिदर सिंह निज्जर इंग्लैंड वालों की तरफ से हलका सनौर में जौड़ियां सड़कां पर टुरना पैलेस में आंखों का मुफ्त चेकअप और आपरेशन कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन हलका विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा ने किया। कैंप में माहिर डाक्टरों ने मरीजों की आंखों का चेकअप किया। इस दौरान निज्जर ने जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को सिलाई मशीनें व दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटे। इस दौरान निज्जर ने कहा कि जरूरतमंद लड़कियां इन सिलाई मशीनों के साथ सिलाई करके कर अपने पांवों पर खड़ी हो सकेंगी। जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही मानव का असली धर्म है। इसलिए जरूरतमन्द लोगों की सेवा करके मुझे बहुत ज्यादा खुशी महसूस होती है। निज्जर की तरफ से वातावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश देते हुए पौधा लगाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सबको पौधे लगाने की तरफ ध्यान देना चाहिए। पौधे घटने से वातावरण दूषित हो रहा है।

इस मौके पर हलका विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा कि प्रसिद्ध समाज सेवक सुरिदर सिंह निज्जर की तरफ से मानवता की भलाई के किए जाने वाले काम बहुत ही प्रशंसनीय हैं। इन्होंने इस शुभ काम के लिए मेरा हलका चुना है इसलिए इनका बहुत धन्यवादी हूं। इस मौके पर सिमरनजीत कौर पठानमाजरा, हरदेव सिंह घड़ाम, कुलवंत सिंह बलबेड़ा ब्लाक प्रधान आम आदमी पार्टी, गुरभेज सिंह नौगावां, बलजिदर सिंह पहाड़, जसवीर सिंह पंजोला, गुरसेर सिंह पंजौला, देव सिंह खरौड़, गुरी पीए, आम आदमी पार्टी के वर्कर बड़ी संख्या में सेवा में लगे हुए थे।

-

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर