Move to Jagran APP

Anandpur Sahib Lok Sabha Election Result 2024: चार प्रत्याशी मैदान में, आनंदपुर सीट से कौन लहराएगा अपना परमच

कांग्रेस ने आनंदपुर साहिब सीट से अबकी बार विजय इंदर सिंगला को चुनावी मैदान में उतारा है। उनके सामने भाजपा के डा. सुभाष शर्मा आप के मलविंदर सिंह कंग और शिअद के प्रेम सिंह चंदूमाजरा चुनौती पेश कर रहे हैं। चंदूमाजरा साल 2014 में इस सीट पर चुनाव जीत चुके हैं। इस सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के मनीष तिवारी ने जीत हासिल की थी

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Mon, 03 Jun 2024 11:03 PM (IST)
Hero Image
Anandpur Sahib Lok Sabha Election Result 2024 आनंदपुर सीट से कौन लहराएगा अपना परमच

डिजिटल डेस्क, आनंदपुर साहिब। आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के सांसद रहे मनीष तिवारी इस बार चंडीगढ़ से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने उनकी जगह यहां पर विजय इंदर सिंगला को उतारा है।

उनके सामने भाजपा के डा. सुभाष शर्मा, आप के मलविंदर सिंह कंग और शिअद के प्रेम सिंह चंदूमाजरा चुनौती पेश कर रहे हैं। चंदूमाजरा साल 2014 में इस सीट पर चुनाव जीत चुके हैं। विजय इंदर सिंगला संगरूर छोड़कर यहां आए हैं। वहीं मलविंदर कंग आप के मुख्य प्रवक्ता है।

इस सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के मनीष तिवारी ने जीत हासिल की थी। उन्हें 428045 वोट मिले थे। वहीं अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 381161 वोट मिले थे। जीत का अंतर 46884 वोटों से था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।