Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'दीवाने जो वी मंगदे ने मेरी सरकार देंदे ने' पेश करके रजिया ने बांधा समां

लोक कल्याण के लिए नंगल के ख्वाजा मंदिर में साई संध्या व मा भवानी का गुणगान करने के लिए आयोजित किया।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 05 Aug 2019 10:08 PM (IST)
Hero Image
'दीवाने जो वी मंगदे ने मेरी सरकार देंदे ने' पेश करके रजिया ने बांधा समां

जागरण संवाददाता, नंगल : लोक कल्याण के लिए नंगल के ख्वाजा मंदिर में साई संध्या व मा भवानी का गुणगान करने के लिए आयोजित किया। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। दीप मालाओं से सजाया गया मंदिर बर्बस हर किसी को आकर्षित कर रहा था। गायन दरबार में बेगम रजिया शान ने गणपति अराधना से अपना प्रोग्राम पेश करते हुए श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। रजिया की प्रस्तुति 'दीवाने जो वी मंगदे ने मेरी सरकार देंदे ने' पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। अन्य भेंटों ने भी खूब रंग जमाया। बंटी कव्वाल से पहले मास्टर स्लीम के शिष्य बंटी शहजादा ने अपनी बुलंद आवाज से सुपरहित प्रस्तुतियों 'मैं लज्ज पालां दे लड़ लगी आं मेरे तों गम परे रेंहदे, सजेया ए दरबार रौणकां लगीयां ए, दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर के संगीतमय गायन से गरीव नवाज का गुणगान किया। इनके अलावा अन्य गायकों अर्जुन के बाद पलक ने अपनी प्रस्तुति में इक राधा इक मीरां दोनों ने शाम को चाहा पेश करके कार्यक्रम को यादगारी बना दिया।

देवा जी सरकार हमीरपुर वालों के आगमन पर भक्तजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नंगल भाजपा के अध्यक्ष राजेश चौधरी, श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति के संचालक भक्त देवराज सोनी, प्रदीप शर्मा, रमनकांत किट्टू को कार्यक्रम के आयोजकों सन्नी कटारिया, कृष्ण कुमार कटारिया, सत्या देवी कटारिया, वंश कटारिया, कमल कटारिया की ओर से सिरोपा व वरूण देव का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मंदिर के प्रतिनिधि राकेश मेहता, अनिल राणा, जगतार सैनी, हरभजन सैनी, बिक्की सचदेवा, ललित चौधरी, जसबंत सिंह साका के अलावा समाज सेवक सुरेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश ओमी, तिलक राज लक्की, जतिंदर सिंह सोहल, संजय कुमार, सुरेंद्र छिंदा आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने वरूण देव मंदिर में पहुंच कर माथा टेका।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें