Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पंजाब के तेगबीर सिंह का कमाल, केवल 5 साल की उम्र में ही अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह

रोपड़ के रहने वाले तेगबीर सिंह ने महज 5 साल की उम्र में ही 5895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो को फतह कर लिया है। तेगबीर सिंह ने सिर्फ 6 दिनों में ही उहुरू चोटी पर पहुंच गए। उन्होंने 18 अगस्त को चढ़ाई शुरू की और 23 अगस्त को चोटी को फतह कर लिया। तेगबीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को दिया।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 27 Aug 2024 01:42 PM (IST)
Hero Image
तेगबीर सिंह ने माउंट किलिमंजारो को फतह किया (Photo- Social Media)

डिजिटल डेस्क, रूपनगर। पंजाब के रोपड़ के रहने वाले पांच वर्षीय तेगबीर सिंह ने तंजानिया में स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बन गए हैं। चढ़ाई के बाद तेगबीर सिंह को किलिमंजारो राष्ट्रीय उद्यान सहित तंजानिया राष्ट्रीय उद्यानों के संरक्षण आयुक्त द्वारा जारी पर्वतारोहण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।

तेगबीर ने 18 अगस्त को शुरू की थी चढ़ाई

तेगबीर ने 18 अगस्त को चढ़ाई शुरू की और 23 अगस्त को पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी उहुरू चोटी पर पहुंचे। उहुरू चोटी पर तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम था। ट्रेक की ऊंचाईयों पर कई बीमारियों का खतरा होता है फिर भी 5 वर्षीय तेगबीर सभी चुनौतियों पर विजय पाने में कामयाब रहे और शिखर पर पहुंचने का अपना सपना पूरा किया

ओग्जेन सिवकोविक के रिकॉर्ड की बराबरी की

माउंट किलिमंजारो को फतह के साथ ही उन्होंने 6 अगस्त 2023 को सर्बिया के ओग्जेन सिवकोविक द्वारा पांच साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो को फतह करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

तेगबीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, सेवानिवृत्त हैंडबॉल कोच बिक्रमजीत सिंह घुमन और परिवार को दिया। वह 30 अगस्त को भारत लौटेंगे।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी खरीदना आम लोगों के बस की नहीं! पॉश एरिया में 200 करोड़ तक पहुंची कोठी की कीमत

पंजाब के DGP ने दी बधाई

पंजाब के डीजीपी ने तेगबीर को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर लिखा कि माउंट किलिमंजारो को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बनने के लिए पंजाब के रोपड़ के 5 वर्षीय तेगबीर सिंह पर गर्व है। उनका दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धियां दूसरों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और महानता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें- 'कंगना रनौत माफी मांगें', किसान आंदोलन वाले बयान पर घमासान जारी; अब सरवन सिंह पंढेर ने बोला हमला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर