Move to Jagran APP

Farmers Protest: किसानों के हक में उतरेंगे किसान नेता उगराहां, बोले- 'जाखड़-कैप्टन और ढिल्लों के आवास पर लगेगा धरना'

Farmers Protest किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने किसानों के हक में उतरने का एलान किया है। गराहां ने संगठन की पांच सदस्यीय कमेटी की बैठक में तीन फैसले लिए। उन्‍होंने कहा कि भाकियू द्वारा 17 व 18 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व भाजपा के सीनियर नेता केवल सिंह ढिल्लों के आवास के समक्ष धरने लगाए जाएंगे।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 16 Feb 2024 05:58 PM (IST)
Hero Image
किसानों के हक में उतरेंगे किसान नेता उगराहां

जागरण संवाददाता, संगरूर। Farmers Protest 2024: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रांतीय प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने संगठन की पांच सदस्यीय कमेटी की बैठक में तीन फैसले लिए। उगराहां ने एलान किया कि भाकियू द्वारा 17 व 18 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व भाजपा के सीनियर नेता केवल सिंह ढिल्लों के आवास के समक्ष धरने लगाए जाएंगे।

पंजाब भर के टोल प्‍लाजा दो दिन के लिए होंगे फ्री

साथ ही 17 व 18 फरवरी को पंजाब भर के टोल प्लाजा पर मोर्चा लगाकर दो दिन के लिए टोल फ्री रखा जाएगा। 24 फरवरी को चंडीगढ़ में भाकियू उगराहां द्वारा लगाए जाने वाले पक्का मोर्चे के प्रोग्राम को मुलत्तवी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: शंभू बॉर्डर के बाद अब रेल रोको आंदोलन, 15 फरवरी को सात जगहों पर होगा ट्रैक जाम, मनजीत सिंह ग्रुप ने की घोषणा

उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच का एलान करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर खनौरी व शंभू बार्डर पर डटे किसानों के हक में भारतीय किसान यूनियन उगराहां भी अब संघर्ष के मैदान में हिमायत के लिए उतरेगी।

17 फरवरी की शाम को होगी अंतिम बैठक

इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा से 17 फरवरी की शाम को होने वाली बैठक में अंतिम फैसला लेकर रणनीति बनाएंगे। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) व दिल्ली कूच के लिए चले किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को सख्त शब्दों में कहा कि उन्हें दिल्ली कूच से पहले पंजाब के सभी किसान संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा से सांझे तौर पर चर्चा करनी चाहिए थी। सभी की सांझ बेहद जरूरी थी, लेकिन अब भी समय रहते एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Photos: कोई दफ्तर हुआ लेट तो कोई करता रहा बस का इंतजार, देखें पंजाब में कैसा रहा भारत बंद का असर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।