Move to Jagran APP

Punjab News: 'दो साल हो जाएंगे नहीं मिला न्याय...', संगरूर में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का छलका दर्द

सिद्धू मूसेवाला की हत्या को दो साल होने वाले हैं। लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है। इसका दर्द उनके पिता बलकौर सिंह की आंखों में छलक रहा है। संगरूर में सुखपाल खेहरा की जनसभा में उन्होंने कहा कि इस माह मेरे बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 2 साल हो जाएंगे। लेकिन सरकारें अभी भी हाथ पर हाथ रखें बैठी हैं।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 21 May 2024 08:30 PM (IST)
Hero Image
Punjab News: 'दो साल हो जाएंगे नहीं मिला न्याय...'. संगरूर में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का छलका दर्द

डिजिटल डेस्क, संगरूर। Punjab News: पंजाब में संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खेहरा की जनसभा में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी नजर आए। इस बीच जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने बेटे के लिए न्याय में देरी और प्रशासन के ढूलमुलाते रवैए को लेकर मायूसी जताई।

बलकौर सिंह ने कहा कि इस माह मेरे बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 2 साल हो जाएंगे, लेकिन बहुत दुख की बात है कि ये सरकारें उन्हें न्याय देने की बजाय अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं।

मेरे बेटे की क्या गलती थी: बलकौर सिंह

उन्होंने कहा कि मेरे बेटे सिद्धू की क्या गलती थी। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था। लेकिन हम सिद्धू के न्याय के लिए अंत तक लड़ते रहेंगे। बलकौर सिंह ने कहा कि मेरे बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था। वह मेरा इकलौता बेटा था। पंजाब सरकार ने उसकी सुरक्षा वापस ले ली। आप मुझसे पूछिए मैंने उसे कैसे उसका पालन पोषण कर बढ़ किया था। क्या उसके लिए मशहूर होना गुनाह था। 

साल 2022 में हुई हत्या

बता दें कि दो साल पहले 29 मई ,2022 को पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala Murder) की हत्या उस दौरान कर दी गई जब वह थार कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। दिवंगत सिद्धू मूसेवाला पर दो कारों में सवार शूटरों ने 30 राउंड से ज्यादा फायर किए थे। जिसमें सिद्धू को 19 गोलियां लगीं। इस हमले का आरोपी गोल्डी बराड़ अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है।

बलकौर सिंह लड़ेंगे चुनाव

शुरू में ऐसी चर्चा थी कि बलकौर सिंह सिद्धू निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नेताओं की समझाइश और वार्ता के बाद वह माने। मौजूदा समय में वह संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खेहरा के समर्थन में हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे कांग्रेस को वोट दें।

यह भी पढ़ें- Goldy Brar Death: गोल्डी बराड़ की हत्या की अफवाहों पर लगा विराम, कौन है अमेरिका में हुई गोलीबारी में मारा गया शख्स?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।