Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अवैध संबंध बनाने का प्रयास, युवती ने फंदा लगाकर दी जान

जिले के एक गांव में 22 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 24 Aug 2022 04:00 AM (IST)
Hero Image
अवैध संबंध बनाने का प्रयास, युवती ने फंदा लगाकर दी जान

जासं, तरनतारन : जिले के एक गांव में 22 वर्षीय लड़की के साथ राकेश सिंह नामक युवक ने अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। इस बात से हताश होकर लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि गांव जोध सिंह वाला निवासी राकेश सिंह नामक युवक अपने ही गांव की 22 वर्षीय युवती सुरजीत कौर पर बुरी नजर रखता था। सुरजीत कौर का भाई गुरदयाल सिंह जरूरी काम के लिए सोमवार को वल्टोहा गया हुआ था। इस दौरान आरोपित राकेश सिंह दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और युवती को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। युवती के शोर मचाए जाने पर आरोपित वहां से फरार हो गया। गुरदयाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन ने नामोशी के डर से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सब इंस्पेक्टर किरणपाल कौर ने मौके पर जाकर गुरदयाल सिंह के बयानों पर आरोपित राकेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रंजिश के तहत चलाई गोलियां, नौ पर केस

खडूर साहिब में गांव रामपुर (नरोत्तमपुरा) में अमृतसर की बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी बुजुर्ग स्वर्ण सिंह पर कुछ लोगों ने रंजिश के तहत गोलियां चली। गोली का छरा स्वर्ण सिंह को लगा। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

स्वर्ण सिंह ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार जैमल सिंह निवासी पिद्दी व अपनी मौसी के बेटे जसवंत सिंह निवासी कोटली सरू खां के साथ 15 कनाल, 12 मरले के अमरूदे के बाग में गया था। अभी बाग से 200 मीटर पीछे था कि आरोपित अवतार सिंह, मक्खण सिंह, सुखदेव सिंह, धरमिदर सिंह, कुद्दा सिंह, शिगारा सिंह, जोबनजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, अवतार सिंह तारी ने उनको घेर लिया। आरोपित अवतार सिंह ने राइफल से गोलियां चलाई। 12 बोर राइफल की गोली का छरा स्वर्ण सिंह के हाथ पर लगा। जबकि जैमल सिंह के भी एक छरा लगा। एसआइ जगतार सिंह ने बताया कि थाना वैरोवाल में मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी गई है।