Move to Jagran APP

रेल रोको आंदोलन में सभा के सदस्य शामिल होंगे

जम्हूरी किसान सभा नेता बलदेव सिंह अरसाल सिंह कामरेड दलजीत सिंह दयालपुरा केवल सिंह माड़ी कंबोके गुरदेव सिंह मनिहाला कुलवंत सिंह बासरके की अगुआई में गरीब वर्ग के मसीहा सर छोटूराम का जन्मदिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 01:45 AM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 01:45 AM (IST)
रेल रोको आंदोलन में सभा के सदस्य शामिल होंगे

संसू, भिखीविंड : जम्हूरी किसान सभा नेता बलदेव सिंह अहमदपुरा, अरसाल सिंह, कामरेड दलजीत सिंह दयालपुरा, केवल सिंह माड़ी कंबोके, गुरदेव सिंह मनिहाला, कुलवंत सिंह बासरके की अगुआई में गरीब वर्ग के मसीहा सर छोटूराम का जन्मदिवस मनाया।

इस मौके पर दलजीत सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी को रेल रोकने का एलान किया है। इस मौके कुलबीर सिंह कोहाड़का, बचित्र सिंह मक्खी कलां, सतनाम सिंह मरगिंदपुरा, दरबारा सिंह अहमदपुरा, गुरदयाल सिंह, बलवंत सिंह माड़ी कंबोके, रंजीत सिंह मनिहाला, सरूप सिंह बूड़चंद, टहिल सिंह दयालपुरा, हरनंद सिंह बलियांवाला, जसवंत भिखीविंड मौजूद थे। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी कल करेगी रेल का चक्का जाम : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन को कामयाब बनाने लिए किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा 25 फरवरी को अनाज मंडी में महारैली की जाएगी। जबकि इससे पहले 18 फरवरी को रेलगाड़ियों का चक्का जाम किया जाएगा। यह जानकारी कमेटी के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा ने बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को विभिन्न किसान संगठनों द्वारा राज्य के 30 से अधिक स्थानों पर चार घंटे के लिए रेल गाड़ियों के चक्के जाम किए जाएंगे। प्रदेश प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह सिधवां ने कहा कि 25 फरवरी को अनाज मंडी में महारैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसान-मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर कृषि सुधार कानूनों को रद करके किसानों का आंदोलन समाप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर धन्ना सिंह लालूघुम्मण, तेजिंदरपाल सिंह राजू, फतेह सिंह पिद्दी, गुरलाल सिंह पंडोरी भी मौजूद थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.