Move to Jagran APP

लोगों की समस्याओं को तुरंत हल करें अधिकारी: विधायक धुन्न

सरकार द्वारा प्रदेश को नशे व माफिया राज से मुक्त करके विकास की पटरी पर लाया जाएगा।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 05 Apr 2022 11:50 PM (IST)
Hero Image
लोगों की समस्याओं को तुरंत हल करें अधिकारी: विधायक धुन्न

संसू, भिखीविड : आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश को नशे व माफिया राज से मुक्त करके विकास की पटरी पर लाया जाएगा। यह बात हलका खेमकरण के विधायक सरवन सिंह धुन्न ने अपने कार्यालय में लोगों की मुश्किलें सुनने के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि आप के सुप्रीमो अरविद केजरीवाल द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए गए है, उनको मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूरा किया जा रहा है। विधायक धुन्न ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेश दिया कि वह लोगों का पहल के आधार पर समस्या का समाधान और सरकार के आदेश का पालन करें। इस मौके पर पीए रेशम सिंह धुन्न, सुखबीर सिंह वल्टोहा, पहलवान हरदीप सिंह भिखीविड, गुलशन अलगो, यादविदर सिंह दुबई, हरविदर सिंह बुर्ज, हरप्रीत सिंह बिल्ला, एडवोकेट लवप्रीत सिंह खालड़ा, गुरजीत सिंह खालड़ा, पहलवान रछपाल सिंह भैणी, गुरमुख सिंह, मनदीप सिंह कच्चा-पक्का, अर्श पूहला, गुरपाल सिंह भैणी, गुरमुख सिंह, सरप्रीत सिंह, जुगराज सिंह पहुविड, जर्मनजीत भिखीविड, हरिदर सिंह कलसी, अश्वनी अलगो मौजूद थे। मंत्री के दखल से न्यू अमृतसर की ट्रैफिक लाइट शुरू

उधर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के निर्देशों पर न्यू अमृतसर की बंद पड़ी ट्रैफिक लाइटों को ठीक कर दिया गया है। पिछले दिनों वह यहां से गुजर रहे थे तो यहां ट्रैफिक जाम देखकर उन्होंने इसका कारण पता करने की हिदायत की, जिसके बाद ट्रैफिक लाइट बंद मिली और उन्होंने तुरंत नगर निगम कमिश्नर संदीप रिषी को इसे ठीक करवाने के निर्देश दिए। अब ट्रैफिक लाइट ठीक कर दी गई हैं जिसके बाद अब ट्रैफिक जाम से भी लोगों को निजात मिल गई है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने निजी दखल देकर जंडियाला गुरु के बस अड्डे पर बसें रुकने का प्रबंध करवाया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें